PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'कागजी विज्ञापनों और दौरों से बाहर निकलें सीएम'- इस मामले को लेकर सरकार पर बरसे अशोक गहलोत

25 मई 2026
साझा करें:
'कागजी विज्ञापनों और दौरों से बाहर निकलें सीएम'- इस मामले को लेकर सरकार पर बरसे अशोक गहलोत

Ashok Gehlot I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Bharatpur 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना को लेकर साधा निशाना, सोशन मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर कहा- आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई महीनों बाद हैं अपने गृह जिले भरतपुर के दौरे पर, लेकिन अच्छा होता कि वे जयपुर से निकलने से पहले पूरे प्रदेश में दम तोड़ती अपनी फ्लैगशिप 'मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना' की ज़मीनी हकीकत की भी ले लेते सुध, पूरे राजस्थान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह योजना आज प्रशासनिक शिथिलता और बैंकों की मनमानी की चढ़ चुकी है भेंट, जहाँ महिला अधिकारिता विभाग द्वारा भेजे गए आवेदनों में से 2,546 से अधिक फाइलें बैंकों में फांक रही हैं धूल और प्रदेश के 10 बड़े बैंकों ने तो एक भी महिला को लोन देने की ज़हमत तक नहीं उठाई, 1 करोड़ रूपये तक के ऋण के बड़े-बड़े दावों के विपरीत आज महिलाओं को औसतन केवल 10.62 लाख रूपये का लोन देकर टरकाया जा रहा है, जिससे प्रदेश के 41 में से 23 जिलों में तय लक्ष्य तक नहीं हो सका पूरा, विडंबना देखिए कि इस बदहाली में खुद मुख्यमंत्री का गृह जिला भरतपुर पूरे प्रदेश में खड़ा हो गया है सबसे आखिरी पायदान पर आकर, सरकार केवल कागज़ी विज्ञापनों और दौरों से बाहर निकलकर तुरंत बैंकों की जवाबदेही करे तय, ताकि स्वरोजगार की राह देख रही प्रदेश की हज़ारों बेटियों और महिलाओं का भरोसा न उठे इस सिस्टम से

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal