बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ‘मुर्शिदाबाद (बंगाल) में मुझे भीड़ ने घेर रखा है, SP और DG फोन नहीं उठा रहे…’

Kailash Vijayvargiya on Mamta
18 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. मध्यप्रदेश के दिग्गज और बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान में पश्चिम बंगाल बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के काफिले को पश्चिम बंगाल के नवग्राम इलाके में भीड़ ने घेर लिया. विजयवर्गीय का आरोप है कि उनकी गाड़ी के दोनों तरफ भीड़ जमा हो गई साथ ही उनकी गाड़ी को घेर लिया गया. इस संबंध में उन्होंने बंगाल पुलिस प्रशासन से सम्पर्क भी किया लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की. पश्चिम बंगाल में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने पहले एक ट्वीट कर कहा कि मुर्शिदाबाद जाते हुए मुझे नवग्राम के पास बड़ी भीड़ ने घेर लिया है. मेरी गाड़ी के दोनों तरफ भीड़ जमा है. प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा! SP और DG भी फोन नहीं उठा रहे! पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते कुछ भी हो सकता है! यहां किसी की जान सुरक्षित नहीं है! https://twitter.com/KailashOnline/status/1207233765224976384 ममता की शाह को खुली चुनौती, ‘देखती हूँ CAA बंगाल की धरती पर कैसे लागू करते हैं, आपने सबका साथ सबका विकास नहीं सब के साथ सर्वनाश कर दिया’ विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते कुछ भी हो सकता है, यहां किसी की जान सुरक्षित नहीं है. बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कैलाश विजयवर्गीय मुर्शिदाबाद जा रहे थे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि विपक्ष के नेताओं की जान सुरक्षित नहीं कही जा सकती. https://twitter.com/KailashOnline/status/1207253687346720768 इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि आज मुर्शिदाबाद का अधिकांश रास्ता ट्रकों के कारण बंद है. ये स्वाभाविक जाम नहीं है, बल्कि प्रशासन ने हमारे रास्ते को रोकने के लिए ट्रकों को रुकवा दिया है. ये सीधे-सीधे सरकार की साजिश है कि हम समय पर मुर्शिदाबाद न पहुंच पाएं! https://twitter.com/KailashOnline/status/1207256826976206848 वहीं अपने तीसरे ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि हम जिस भी रास्ते से गुजर रहे हैं, वहां पुलिसवालों ने ममता बनर्जी के कहने पर ट्रकों से जाम लगा दिया है. बिना किसी कारण के लंबी-लंबी लाइनें लगी है. ड्राइवरों को ट्रकों से उतारकर भगा दिया गया है, ताकि जाम जल्दी न खुले! पूरी साजिश नजर आ रही है. https://twitter.com/KailashOnline/status/1207255542814535681