



वहीं झारखंड की स्थानीय पार्टी आजसू के साथ भाजपा गठबंधन को लेकर भी बातचीत चल रही है. आजसू 19 सीटों पर दावेदारी जता रही है. इससे पहले भाजपा नेतृत्व को 26 सीटों पर दावेदारी को लेकर प्रस्ताव दिया गया था लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद पार्टी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ने की हामी भरी है. पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि भाजपा के साथ सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत का सिलसिला अभी जारी है. महतो ने 14 नवंबर को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने की बात कही. (Jharkhand Assembly Election) इधर, सबसे बड़ी स्थानीय पार्टी और मुख्य विपक्षी दल झामुमो ने तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की. कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड रही है. वहीं कांग्रेस ने पहले चरण के तहत पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे. कांग्रेस प्रदेश प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा सीट से व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे को बिश्रामपुर से टिकट दिया है, जबकि केपी यादव को भवनाथपुर से मैदान में उतारा है. डाल्टनगंज से केएन त्रिपाटी और मनिका सीट से रामचंद्र सिंह पर दांव लगाया है. सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी सात सीटों पर चुनाव लडेगी. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर होना है जिसमें प्रदेश की 81 में से 13 सीटों पर वोटिंग होगी. गठबंधन में झारखंड विकास मोर्चा को भी शामिल करने की कवायत जारी है. इधर लोजपा के भाजपा से संबंध ठीक नहीं लग रहे हैं. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है. झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है. 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को अलग-अलग चरणों में मतदान होगा. नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.झारखण्ड विधानसभा चुनाव- 2019 के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची।#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/v8wRpoPFJU
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) November 10, 2019


