Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से चर्चाओं में छाए हुए हैं. हालांकि तेजस्वी यादव का सुर्खियों में आना उनकी राजनीति नहीं, बल्कि उनके सन ग्लासेज हैं, जो सियासी गलियारों में कोहराम मचाए हुए हैं. उसके बाद पटना की राजनीति इन दिनों एक चश्मे को लेकर गरमा गई है. मुद्दा चश्मे से ज्यादा राजनीति का है, जिसे बीजेपी ने जोर-शोर से उठाया है. उनके चश्मे को लेकर बीजेपी और जदयू ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=TwNAm-FtOe8
दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनावों के बाद यूरोप यात्रा पर हैं. बिहार विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिल्ली और फिर विदेश रवाना होने पर पहले ही सवाल उठ रहे थे. अब तेजस्वी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वे कूल-रिलैक्स अंदाज में दिख रहे. बताया जा रहा कि वीडियो किसी विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन का है जहां तेजस्वी नदी में बोट की सवारी कर रहे हैं. उन्होंने नीले रंग के शॉर्ट्स, हल्की लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग के महंगे सनग्लास पहन रखे हैं. अब PRADA ब्रांड के चश्मे की वजह से तेजस्वी सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: टेबल पर नोटों का ढेर लेकर बैठे TMC के नेता का वीडियो वायरल, बीजेपी ने किया हमला
तेजस्वी यादव की इस विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी और जदयू के नेता भी हमलावर हैं. उनका कहना है कि जब बिहार में कई गंभीर मुद्दे मौजूद हैं, तब विपक्ष के नेता का इस तरह छुट्टियां मनाना जनता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है.
https://x.com/BJP4Bihar/status/2008206886458511524/
बीजेपी बिहार ने तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया. वीडियो में गूगल सर्च के जरिए PRADA चश्मे की कीमत करीब 24,590 रुपये बताई गई है. इसी के साथ बीजेपी ने तीखा तंज कसते हुए कैप्शन लिखा-'बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी!' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और मामला राजनीतिक बहस में बदल गया. साथ ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ सी आ गयी.
हर्षल नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'पराडा का चश्मा 32 हजार का, यह वाला प्रोफेशन मस्त है.' वहीं Karnox नाम के यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, 'ये किसके पैसे से घूम रहा है, अपने या पब्लिक के पैसे से?' एक अन्य यूजर हेमंत ने काफी तीखा कमेंट करते हुए लिखा, 'बिहार लूटने के बाद, शांति के कुछ पल बिताते हुए लालू जी और परिवार.' वहीं एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा 'चारा के पैसे से मौज'.
अब देखना यह है कि तेजस्वी यादव के चश्मे पर शुरू हुई यह चर्चा कितनी जल्दी थमती है या आगे किसी नई राजनीतिक बहस को जन्म देती है.