दिल्ली कूच के ऐलान से घबरायी भजनलाल सरकार को झुकाकर रहेंगे – हनुमान बेनीवाल

hanuman beniwal
5 Jul 2025
एसआई भर्ती को रद्द कराने और आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का एक और बड़ा बयान, पेपर माफिया को संरक्षण देने और अपने चुनावी वायदों से मुकने का गंभीर आरोप लगाया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो ने कहा, 'दिल्ली कूच के ऐलान से घबरा गई है सरकार, इसकी रूपरेखा पर चल रहा मंथन, हम सरकार को झुकाकर रहेंगे', उन्होंने ये भी कहा कि सरकार का दोहरा रवैया यह साबित करता है कि कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी भी लग गई पेपर माफियाओं के संरक्षण में, सरकार फोन टैप करने में लगी है मगर हमारा सरकार कुछ नहीं बिगाड़ सकती, भजनलाल के इर्द गिर्द बैठे लोग बजरी जैसे धंधों में लिप्त हो गए, जनता के मुद्दों से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहा और भाजपा चुनावी वादे से मुकर गई, गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर युवा शहीद स्मारक पर पिछले 70 दिनों से दे रहे हैं धरना लेकिन आश्वासन के अलावा नहीं लग रहा कुछ हाथ, देखना होगा बीजेपी की भजनलाल सरकार कब सुनती है युवाओं की बात. यह भी पढ़े: आप खुद को जनता के धन का रखवाला समझते हैं या लुटेरा?- धनंजय खींवसर का बेनीवाल पर बड़ा हमला