भाजपा सदस्यता अभियान में राजस्थान अव्वल

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपना परिवार और बढ़ाने के लिए 6 जुलाई को देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, यह अभियान आगामी 11 अगस्त तक चलेगा. अभियान में पार्टी से वंचित लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा ने इस अभियान की शुरुआत की है. अभियान के तहत राजस्थान में भी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोरशोर से ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ के तहत मिस्ड कॉल और फॉर्म के जरिये पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है… राजस्थान में इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. पार्टी अब तक प्रदेश में 26 लाख सदस्य बना चुकी है. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी … Read more

गौतम गंभीर भाजपा से तो जुड़ गए हैं मगर अभी तक चौकीदार नहीं बने हैं

Politalks

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि इस बारे में कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है. गौतम गंभीर ने भाजपा में शामिल होते समय कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन ट्विटर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा. गंभीर को भाजपा में शामिल हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वे ट्विटर पर … Read more

प्रियंका गांधी के ट्विटर हैंडल पर सन्नाटा, फिर भी फॉलोअर्स सवा दो लाख पार

नए दौर की राजनीति की लड़ाई का सबसे बड़ा मंच सोशल मीडिया है. नेता और उनकी पार्टी, सोशल मीडिया पर जो जानकारी शेयर करते हैं, वह तुरंत मुख्यधारा की मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज और हे​डलाइन बन जाती है. ट्विटर इसमें टॉप पर है और भाजपा इस पर ज्यादा सक्रिय है. दूसरे दल भी सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं. पिछले दिनों राजनीति में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर आ चुकी हैं, लेकिन इस पर सिवाय इसके और कुछ दिखाई नहीं देता कि वे किसे फोलो करती हैं और उनके कितने फॉलोअर्स हैं. कोई प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट नहीं पढ़ सकता, क्योंकि उन्होंने … Read more

क्या गहलोत ने अभिनंदन के पिता की कांग्रेस में शामिल होने खबर पोस्ट की?

भारत की ओर से की गई एयर स्‍ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर झूठी खबरों की बाढ़ आ गई है. पिछले कई दिन से एक फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के पिता के कांग्रेस में सूचना है. यह पोस्ट और किसी ने नहीं, बल्कि अशोक गहलोत ने की है. जी हां, जिस पेज से यह अभिनंदन के पिता के कांग्रेस में शामिल होने की पोस्ट है वह अशोक गहलोत के नाम से ही है. सचिन पायलट के नाम से बने एक पेज पर भी हूबहू पोस्ट है. इस पोस्ट को कई यूजर्स ने शेयर किया है. साथ ही फेसबुक के … Read more

बीजेपी प्रवक्ता का राहुल गांधी के इंदिरा की देह पर कलमा पढ़ने का दावा झूठा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके परिवार के हिंदू होने पर सवाल खड़े होते रहे हैं. इस बारे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राहुल गांधी किसी की अंतिम यात्रा में कलमा पढ़ते नजर आ रहे हैं. दावा यिका जा रहा है कि ये पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अंतिम यात्रा है और इस यात्रा में राहुल, राजीव कलमा पढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सवाल पूछा जा रहा है कि कलमा पढ़ने वाला व्यक्ति हिंदू कैसे हो सकता है. दावा क्या है? राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी इस फोटो को फेसबुक पोस्ट किया है. … Read more