राहुल गांधी का न्याय, महिलाओं के खाते में जमा होंगे सालाना 72 हजार रुपये

Poli Talks news

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले 72 हजार रुपये सालाना केवल महिलाओं के खाते में जमा कराए जाएंगे. इस योजना के तहत देश के सबसे गरीब 5 करोड़ परिवारों सहित 25 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि यह कोई टॉप अप स्कीम नहीं है. शहर और गांव के गरीब परिवार इस योजना के तहत शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर देश से गरीबी मिटाने के लिए ‘न्यूनतम आय योजना’ (NYAY-न्याय) शुरू करने की घोषणा की थी. सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी … Read more

आडवाणी के बाद जोशी का पत्ता साफ, बीजेपी को भारी न पड़ जाए दिग्गजों की नाराजगी

Poli Talks news

सत्ता में वापसी करने के लिए बीजेपी आलाकमान एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. यही वजह है कि पार्टी सोच विचार कर प्रत्याशियों को लोकसभा चुनावी दंगल में उतार रही है. इस रणनीति से पार्टी को जरूर फायदा हो सकता है, लेकिन कुछ दिग्गज नेताओं की नाराजगी भी बीजेपी को झेलनी पड़ रही है. लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी टिकट न देने का मन बना लिया है, जिस बात पर जोशी नाराज हो गए हैं. दरअसल, बीजेपी के संगठन महासचिव रामलाल ने जोशी से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी कि पार्टी आपको चुनाव नहीं लड़वाना चाहती. पार्टी यह भी चाहती … Read more

यूपी में हार के डर से सीट छोड़ भाग रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता

Politalks

यूपी में टिकट मिलने के बाद भी कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार अपनी-अपनी सीटों पर उम्मीदवारी छोड़ पार्टी की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इसका ताजा उदाहरण है कांग्रेस के बड़े नेता राशिद अल्वी, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अमरोहा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. ध्यान देने वाली बात यह है कि अल्वी खुद इस सीट पर कई महीनों से सक्रीय रहे. अब उनकी जगह सचिन चौधरी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. ऐसा ही कुछ यूपी की मुरादाबाद सीट पर भी देखने को मिला था यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को प्रत्याशी घोषित किया गया था, … Read more

‘चौकीदारी में दिलचस्पी है तो मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी भेंट करूंगा’

Poli Talks news

‘चौकीदारी में दिलचस्पी है तो मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी भेंट करूंगा’ – अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा, ‘मैंने ट्विटर पर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ देखा है. उन्हें उसे अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी ‘चौकीदार’ का भी उल्लेख करना चाहिए. और पीएम चाहिए, चायवाला पकौड़ेवाला नहीं. अगर मोदी को दिलचस्पी है तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए. मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी भेंट करूंगा. ‘चौकीदार चोर है, चौकीदार फ्रॉड भी है’ – फिरदौस टाक प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बयान देते हुए जम्मू-कश्मीर पिपुल्स … Read more

भोपाल में होगी बिग फाइट, दिग्विजय के सामने ताल ठोकेंगे शिवराज!

कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार घोषित करने के बाद बीजेपी उनके सामने शिवराज सिंह को उतारने पर विचार कर रही है. कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारे जाने के बाद लगने लगा है कि तीन दशक से बीजेपी की गढ़ रही भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस इस बार किसी भी तरह बीजेपी को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है. बीजेपी ने भी इस सीट पर दिग्विजय सिंह का तोड़ तलाशना तेज कर दिया है. बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पिछले 30 सालों से यानी 1989 से बीजेपी के पास है. पूर्व नौकरशाह रहे सुशील चंद्र वर्मा से लेकर उमा भारती और कैलाश जोशी … Read more

BJP की वेबसाइट पर चोरी का टेम्पलेट, आंध्रप्रदेश की कंपनी ने लगाया आरोप

Poli Talks News

आंध्र प्रदेश की एक वेब डिज़ाइन कंपनी ड्ब्ल्यू-3 लेआउट्स ने बीजेपी पर अपना एक टेम्पलेट चुराने का आरोप लगाया है. यह टेम्पलेट पार्टी की अधिकारिक वेबसाइट पर लगा हुआ है. स्टार्ट-अप कंपनी ड्ब्ल्यू-3 लेआउट्स ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आईटी सेल ने कंपनी का टेम्पलेट का उपयोग किया है लेकिन बिना कोई क्रेडिट दिए. all we wanted was a "thanks for the template", and we would've given you the permission to remove the backlink… But instead, you decided to spoil the good looking webpage by removing our code. @BJP4India pic.twitter.com/FnBcHhFmjS — W3layouts (@W3Layouts) March 22, 2019 कंपनी के मुता​बिक बीजेपी के आईटी सेल ने जानबूझकर बैकलिंक को हटा दिया … Read more

उडीसा: BJP ने जारी की 2 लोकसभा और 9 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची

Poli Talks news

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उड़ीसा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए एक सूची जारी की है. इस सूची में कुल 9 नाम हैं. लोकसभा सीट कंधमाल से महामेघाभम ऐरा खरबेला स्वैन और कटक से प्रकाश मेहरा को टिकट मिला है. विधानसभा चुनावों के लिए जारी तीसरी सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. सूची के अनुसार झारसुगुडा से दिनेश जैन, रैराखोल से देबेन्दर मोहापात्रा, बांदरीपोखारी से बद्रीनारायण धल, भद्रक से प्रदीप नाईक, फुलबनी से देबनारायण प्रधान को टिकट मिला है. वहीं, पारादीप से संपद स्वैन, जयदेव से नरेंद्र नायक, जैतानी से बिसवारंजन बदाजना और … Read more

कांग्रेस की नौवीं सूची जारी, चिदंबरम के बेटे कार्ति को शिवगंगा से मिला टिकट

Politalks

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी कर दी है. सूची में कुल 10 नाम हैं. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा से टिकट मिला है जबकि तारिक अनवर को बिहार की कटिहार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, बीके हरिप्रसाद को बेंगलुरु साउथ सीट से टिकट दिया गया है. पढ़ें 10 उम्मीदवारों की पूरी सूची:  

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मैं ब्राह्मण हूं, नाम के आगे नहीं लगा सकता चौकीदार

Politalks

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी की ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ट्विटर पर मैंने अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं लगाया. मैं ब्राह्मण हूं इसलिए मैं अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा कि मैं चौकीदार को आदेश दूंगा कि उसे क्या करना है. गौरतलब है कि बीजेपी ने राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ नारे की काट के तौर पर ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम शुरू की है. इसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ जोड़कर की. उनके ऐसा करते ही सरकार के सभी मंत्रियों और बीजेपी के छोटे-बड़े नेताओं ने … Read more