पॉलिटॉक्स ब्यूरो
क्या कांग्रेस उम्मीदवार टिकट मिलने के बाद दरगाह में हाजिरी लगाने गईं?
जैसे-जैसे उम्मीदवारों का एलान होता जा रहा है वैसे-वैसे देश लोकसभा चुनाव के खुमार में डूबता जा रहा है. एक ओर बड़े नेता धुंआधार सभाएं कर रहे हैं तो दूसरी ओर कार्यकर्ता मतदाताओं को अपनी पार्टी के पक्ष में करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के प्रशंसकों की सक्रियता बढ़ गई है. ये साइबर लड़ाके तरह-तरह से दावे कर रहे हैं, जिनमें से कई तेजी से वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों जयपुर शहर से कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योति खंडेलवाल से जुड़ा एक फोटो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि ज्योति कांग्रेस का टिकट … Read more
केरल के वायनाड से राहुल गांधी के सामने वेलापल्ली होंगे एनडीए के उम्मीदवार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी परम्परागत उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बनाया है. वहीं एनडीए ने तुषार वेलापल्ली को वायनाड सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. तुषार वेल्लापल्ली भारत धर्म जन सेना पार्टी के अध्यक्ष हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके एनडीए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. अमित शाह ने ट्वीट में कहा, ‘मैं गर्व से तुषार वेल्लापल्ली को केरल की वायनाड सीट से एनडीए का उम्मीदवार घोषित करता हूं.’ इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी … Read more
ओडिसा: बीजेपी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की सूची, 11 विधानसभा प्रत्याशी शामिल
बीजेपी ने ओडिसा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 5वीं सूची जारी की है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं. इसी लिस्ट में 3 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी भी शामिल हैं. बता दें, ओडिसा में 21 सीटों पर लोकसभा चुनाव और 147 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. सूची के अनुसार, मयूबगंज सीट से बिस्वेसर टुडू, भद्रक से अभिमन्यु सेठी और जैजपुर से अमिया मल्लिक को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है. विधानसभा चुनावों के लिए आनंदापुर सीट से आलोक सेठी, रायरंगपुर से नबा चरन माझी, मोरादा से कृष्णा मोहपात्रा, नीलगिरि से सुकंता नायक, अत्थामलिक से भागीरथी प्रधान, बनकी से शुभरांशु शेखर पधी, अथागढ़ से ब्रजेंद्र रॉय, पटकुरा … Read more
सपना चौधरी बनेंगी बीजेपी की स्टार प्रचारक, पार्टी में शामिल होने की चर्चा
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी से जुड़ने की खबरों से चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में कांग्रेस ने सपना के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की थी लेकिन सपना ने इसका खंडन कर दिया. अब उनके बारे में एक और बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि अब सपना चौधरी बीजेपी की स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी से जुड़ेंगी. हालांकि बीजेपी में शामिल होने के बारे में फिलहाल कोई ऐलान नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी जाट और पूर्वांचली जनसंख्या वाली दिल्ली की दक्षिण और उत्तर पूर्वी लोकसभा … Read more
उत्तर प्रदेश: बीएसपी ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची
मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बीएसपी व सपा गठबंधन के तहत तय की गई अपने कोटे की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. जारी सूची के अनुसार, शाहजहांपुर (एससी) सीट से बीएसपी की ओर से अमर चन्द्र जौहर को टिकट मिला है. इसी प्रकार मिश्रिख (एससी) सीट से से नीलू सत्यार्थी और फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है. अकबरपुर से निशा सचान और जालौन (एससी) से पंकज सिंह को बीएसपी चेहरा बनाया है. हमीरपुर लोकसभा सीट से दिलीप कुमार सिंह को टिकट मिला है. इससे पहले बीएसपी ने अपने कोटे की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली … Read more
चुनावी राजनीति में पहचान और सम्मान के संकट से जूझती तीसरी आबादी
भारतीय समाज में किन्नर, स्त्रियों की अपेक्षा और भी ज्यादा हाशिए पर है. उनके सामने अभी भी अपनी पहचान और सम्मान का संकट है. ऐसे में इस तबके के लिए राजनीति में हाथ आजमाना बड़ी बात है. एक दशक पहले तक पंचायत चुनावों में पहली बार जीतकर आई महिलाओं की जो स्थिति थी, कुछ वैसी ही स्थिति अभी राजनीति में किन्नरों की है. ऐसे में प्रयागराज लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मां भवानी तीसरी आबादी के लिए उम्मीद की किरण हैं. यूपी की इलाहाबाद सीट को राजनीतिक दृष्टि हाई प्रोफाइल माना जाता है. इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, वीपी सिंह, … Read more
2019 के चुनावी रण में ‘चौकीदार’ बने नरेंद्र मोदी के विपक्ष पर 19 तीखे कटाक्ष
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में उन्हें जो सफलता मिली है, उनका मूल कारण जनभागीदारी है. मोदी ने कहा कि चौकीदार का मतलब सिर्फ टोपी पहनकर सीटी बजाना नहीं है. कांग्रेस के कुछ नेता अपनी बुद्धि की वजह से सिर्फ ऐसा ही सोचते हैं. अपने भाषण में मोदी ने विपक्ष पर 19 बड़े हमले किए: 2019 में जब मैं शपथ लूंगा तो वो शपथ अकेला मोदी नहीं लेने वाला है. 130 करोड़ हिंदुस्तानी लेने वाले हैं और सबसे बड़ी शपथ होती है कि … Read more
राजस्थान: राज्यवर्धन के सामने बॉक्सर विजेंदर को उतारने की तैयारी में कांग्रेस
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 19 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी कांग्रेस बाकी बची छह सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों की तलाश कर रही है. पार्टी को जिन सीटों पर सबसे ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ रही है, उनमें जयपुर ग्रामीण भी शामिल है. बीजेपी ने यहां से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है. कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि उनके सामने किसे उतारा जाए. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. पार्टी के दो बड़े नेताओं ने विजेंदर को जयपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने का … Read more