राजस्थान: कमजोर उम्मीदवारों से राहुल गांधी नाराज, कई सीटों पर बदलेंगे चेहरे

PoliTalks news

प्रदेश में मिशन-25 में जुटी कांग्रेस के लिए कुछ सीटों पर कमजोर चेहरे परेशानी का सबब बन सकते हैं. आलाकमान को जैसे ही इसकी भनक लगी, तुरंत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को दिल्ली तलब कर लिया. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजस्थान में कईं प्रत्याशियों के बेहद कमजोर रहने की रिपोर्ट मिली है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बारां-झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण और चूरु सीटें बेहद कमजोर है. इन सीटों पर प्रत्याशी मुकाबले तक में नजर नहीं आ रहे. इसके बाद राहुल गांधी ने प्रदेश के आला नेताओं से सीटों पर … Read more

राजस्थान: बीजेपी ने घोषित किए 4 उम्मीदवार, दौसा पर पेंच फंसा

PoliTalks news

बीजेपी ने राजस्थान में शेष रही पांच लोकसभा सीटों में से चार पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. दौसा सीट पर प्रत्याशी का नाम की घोषणा अभी नहीं हो पाई ह़ै. जैसी की संभावना थी, राजसमंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक दीया कुमारी को टिकट दिया है. भरतपुर सीट से रंजीता कोली को उतारा गया है. बाड़मेर से कैलाश चौधरी और करौली-धौलपुर से मनोज राजौरिया को बीजेपी चेहरा बनाया है. नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल बीजेपी के पक्ष में बतौर आरएलपी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे. यह भी पढ़ें: राजस्थान में BJP-RLP का गठबंधन, नागौर से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल बता दें, बीजेपी इससे पहले 19 सीटों … Read more

कांग्रेस का कैसे होगा मिशन-25 पूरा, हर सीट पर नेताओं के हैं कई गुट

PoliTalks news

राजस्थान में मिशन-25 में जुटी कांग्रेस का खेल उसके अपने ही बिगाड़ सकते हैं. हर लोकसभा सीट पर अपनों की नाराजगी का सामना कांग्रेस प्रत्याशियों को करना पड़ रहा है. एक-दो सीटों पर छोड़कर हर सीट पर कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है. गुटबाजी के चलते ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों की गाड़ी सरकार बनाने लायक सीटों तक आकर रुक गई थी लेकिन दो धड़ों में बंटी कांग्रेस और टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता अंदरखाने हिसाब चुकता करने की तैयारी में बैठे हैं. दिखावे के तौर पर नाराज नेता कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मंच जरुर शेयर कर रहे है लेकिन जीत के लिए मेहनत नहीं कर रहे. … Read more

राजस्थान: बसपा ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट

PoliTalks news

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नई सूची जारी की है. इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. लिस्ट में जोधपुर, जालौर, जयपुर शहर, पाली, चित्तौडगढ़ और बाड़मेर लोकसभा सीटें शामिल हैं. बीएसपी ने बाड़मेर से बखास्त आईपीएस पंकज चौधरी को टिकट देकर चौंका दिया है. जोधपुर से उनकी पत्नी मुकुल चौधरी को टिकट मिला है. बसपा की लिस्ट के अनुसार, जालौर से भागीरथ विश्नोई, जयपुर शहर से रिटायर्ड आईएएस उमराव सालोदिया, चित्तौड़गढ़ से डॉ.जगदीश चंद्र शर्मा और पाली से शिवाराम मेघवाल को टिकट दिया गया है. यह भी पढ़ें: यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को झटका इससे पहले बीएसपी ने राजस्थान के लिए … Read more

बीजेपी के ‘शत्रु’ बने कांग्रेस के ‘मित्र’, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव!

PoliTalks news

बीजेपी छोड़ चुके बॉलीवुड अभिनेता और सांसद शत्रुध्न सिन्हा आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में आज रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई. कांग्रेस के टिकट से शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब संसदीय सीट से इस बार पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उनका मुकाबला बीजेपी के रविशंकर से होगा. प्रेस को संबोधित करते हुए शत्रुध्न सिंहा ने कहा कि बीजेपी के स्थापना दिवस पर ही वह पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी को पार्टी की स्थापना दिवस पर बधाई भी दी. बता दें, शत्रु पिछले कुछ समय से लगातार बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. उन्होंने राफेल सौदे के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर … Read more

मध्य प्रदेश: बीजेपी से उठा संघ का भरोसा, प्रचारकों ने खुद संभाला मोर्चा

PoliTalks news

लगता है कि एमपी में विधानसभा चुनावों में हुई हार के बाद संघ का बीजेपी से भरोसा उठ सा गया है. शायद यही वजह रही कि संघ ने लोकसभा के सियासी समीकरणों को समझते हुए प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अपने पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. इस मुहिम में संघ से जुड़े सभी संगठनों के ज्यादातर बड़े नाम शामिल हैं, जो हर लोकसभा सीट पर जाकर एक और बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे. साथ ही भीतरघात और बगावती सुरों को साधने की कोशिश करेंगे. ऐसा करने की सबसे बड़ी वजह है, विधानसभा चुनावों के समय संघ ने मंत्रियों को डैमेज कंट्रोल करने की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसमें … Read more