गहलोत सरकार माफियाओं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाली है सरकार- सीपी जोशी

bjp rajasthan
25 May 2023
Rajasthan BJP's attack on Gehlot government: चुनावी साल में प्रदेश की विपक्षी दल भाजपा लगातार प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमलावर है. कई मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार पर निशाना साध रहे है. इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने प्रदेश की कमजोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी, फसल खराबे का मुआवजा सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे. जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के संदेश को घर-घर पहुंचा आमजन तक केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया. https://www.youtube.com/watch?v=z9wiEGKo1PY बता दें जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों माफियाओं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है, माफिया और अपराधियों पर नकेल कसने का काम मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का होता है. लेकिन दुर्भाग्य से दोनों पद एक ही व्यक्ति के पास है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को मुख्य प्राथमिकता देनी चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री तो खुद की कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं वे जनता का ध्यान कहां से देंगे.सीपी जोशी ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि आगामी 2023 में विधानसभा चुनाव में निश्चित ही राजस्थान की जनता द्वारा कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न युवा बेरोजगारी को लेकर जनता उखाड़ देगी. यह भी पढ़ेंः  क्या नीतीश कुमार को चुकानी पड़ रही है विपक्षी एकता के सूत्रधार बनने की बड़ी कीमत? वही इस दौरान केंद्र कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 9 वर्षों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राष्ट्रहित एवं जनहित में जबरदस्त कार्य कर रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई में ही व्यस्त हैं कांग्रेसी नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं. आगे प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भावना से कार्य करता है और आगे भी करेगा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा देश की जनता बहुत खुशी है 2024 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. आपको बता दें कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी, जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, के के विश्नोई विधायक हमीर सिंह, जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.