



इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने लिखा कि एक तरफ़-टूटी सड़के, गंदा ज़हरीला पानी, एक नया स्कूल नहीं, एक नया अस्पताल नहीं, अस्पतालों में ऑपरेशन थीयटर बंद, एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं. करप्शन से लड़ने वालों को पार्टी से निकाला. जनता से किए 70 वादों में आप फेल रहे. वहीं भाजपा सबका साथ सबका विकास.एक तरफ़ - भाजपा, JD(U), LJP, JJP, Congress, RJD
दूसरी तरफ़ - स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ़्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता मेरा मक़सद है - भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, उनका सबका मक़सद है - मुझे हराना — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 21, 2020
एक तरफ़-टूटी सड़के,गंदा ज़हरीला पानी,एक नया स्कूल नहीं,एक नया अस्पताल नहीं,अस्पतालों में ऑपरेशन थीयटर बंद,एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं सब करप्शन से लड़ने वालों को पार्टी से निकाला.कांग्रिस से घटबंधन कर डाला 70वायदों में #failरहेAap दूसरी तरफ़-भाजपा सबका साथ सबका विकास #DelhiWithBJP https://t.co/GwVtgr3ELx — Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 21, 2020गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल और मनोज तिवारी की ट्वीट वॉर कोई नई नहीं है. इससे पहले भी दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे से टकरा चुके हैं. हाल में जब केजरीवाल ने तिवारी से सब्सिडी का मतलब पूछा था तो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष उन्हें ट्वीटर पर ही सब्सिडी और सुविधाओं का गणित समझाने लग गए थे. उसके बाद केजरीवाल ने उनपर ट्वीट की बौझार करते हुए कई सवालों के जवाब मांगें और आप सरकार की योजनाओं की फेहरिस्त समझा दी. यह भी पढ़ें: सवाल-जवाब के मजेदार गणित के बीच लॉन्च हुआ ‘लगे रहो केजरीवाल’ बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं. नतीजें 11 फरवरी को आएंगे और 15 तक सरकार का गठन होगा. आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं बीजेपी 67 सीटों पर मैदान में है. बीजेपी ने दो सीट जदयू तो एक सीट लोजपा को दी है. चार सीटों पर राजद चुनावी जंग में है तो कांग्रेस 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है.


