PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

TMC में कब्जे की जंग के बीच ममता बनर्जी गुट को कोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली इजाजत!

09 जुलाई 2026
साझा करें:
TMC में कब्जे की जंग के बीच ममता बनर्जी गुट को कोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली इजाजत!

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Ritabrata Banerjee I Tmc I Tranmul Congress I Bengal Politics I political News I Breaking News I

पंश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में चल रही कलह के बीच हाई कोर्ट का बडा फैसला, कलकत्ता हाई कोर्ट ने  टीएमसी के खाते से खर्चे करने का अधिकार दिया ममता बनर्जी गुट को, टीएमसी में चल रही कब्जे की लडाई के बीच ममता बनर्जी गुट की ये है बडी जीत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों से सीमित लेनदेन का दिया आदेश, कोर्ट ने इन लेनदेनों की निगरानी के लिए एक विशेष अधिकारी किया नियुक्त, कोर्ट के इस फैसले से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को टीएमसी के खाते में मौजूद करोड़ों रुपयों को अदालत की निगरानी में खर्च करने का मिला अधिकार, कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुब्रता तालुकदार को विशेष अधिकारी किया नियुक्त, जस्टिस सुब्रता तालुकदार कोर्ट के आदेशानुसार केवल तृणमूल कांग्रेस के दो पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित चेक के आधार पर ही खर्च को करेंगे अधिकृत, यह अंतरिम उपाय 30 सितंबर तक रहेगा प्रभावी, TMC के बैंक अकाउंट्स में सीमित लेन-देन की इजाजत देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अकाउंट्स फ्रीज़ करने का आदेश देने के लिए पुलिस ने जो सबूत दिखाए उससे अदालत नहीं था संतुष्ट, FIR 18 जून को की गई थी दर्ज और 19 जून को जल्दबाज़ी में अकाउंट्स कर दिए गए फ्रीज़, कोर्ट को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे पता चले कि इतने अचानक उठाए गए कदमों का क्या था आधार, इस अंतरिम व्यवस्था का मतलब किसी गुट को असली तृणमूल कांग्रेस के तौर पर मान्यता देना नहीं होगा, यह मामला अभी भी चुनाव आयोग के पास है लंबित, बता दें 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी में हुई है टूट, पार्टी के 20 सांसदों ने TMC से अलग होकर NCPI में कर लिया है अपना विलय, 60 से ज्यादा विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में हो गए अलग, ऋतब्रत बनर्जी गुट के TMC ने पार्टी के मुख्यालय पर जताया है अपना हक, ऐसे में पार्टी खाते से खर्च करने का अधिकार ममता बनर्जी को मिलना ममता गुट की है बड़ी राजनीतिक जीत 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal