नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, भारतमाला प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार और एनएचएआई पर उठाए सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- बारिश ने एक बार फिर करोड़ों रुपये की लागत से बने अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की खोल दी पोल, सांसद बेनीवाल ने बताया कि राजस्थान के गंगाड़ी स्थित रेस्ट एरिया और अंडरब्रिज में भारी जलभराव होने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का करना पड़ा सामना, जबकि हाईमास्ट लाइट के पास पानी भरने से करंट फैलने जैसी गंभीर आशंका भी हो गई पैदा, जिससे हो सकता था बड़ा हादसा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा- यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ एनएचएआई अधिकारियों की निगरानी और जवाबदेही पर भी खड़े करती है गंभीर सवाल, वही सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने, दोषी एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित स्थानों पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधाएं मिल सकें
भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का आरोप, हनुमान बेनीवाल ने गडकरी से की बड़ी मांग

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Nitin Gadkari I Breaking News I NHAI








