Politalks.News/BiharPolitics. बहुचर्चित चारा घोटाला (Chara Ghotala) मामले से जुड़े डोरंडा कोषागार केस में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को पांच साल की सजा सुनाई और 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. रांची सीबीआई कोर्ट के इस फैसले के बाद एक तरफ जहां लालू यादव के समर्थक और परिजन बेहद दुखी हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता इसे कर्मों का फल बताकर घेर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बालियान (Naresh Balyan) ने लालू यादव को चोर बताते हुए अपमानजनक टिप्पणी की तो लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव (Rajlaxmi Yadav) ने जोरदार जवाब देते हुए पलटवार किया और उसके बाद दोनों के बीच जमकर वार-पलटवार का ट्वीटरवार चला. वहीं लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला.
https://www.youtube.com/watch?v=jSYSnZdNfnk
https://twitter.com/AAPNareshBalyan/status/1495824159263576064?s=20&t=peAWiBQe10-lmmiq9hPMiQ
दरअसल, सीबीआई कोर्ट रांची द्वारा पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया. जिसमें उन्होंने कहा कि, 'अन्याय असमानता से, तानाशाही जुल्मी सत्ता से लड़ा हूं लड़ता रहूंगा.' ओस पर दिल्ली के आप विधायक नरेश बालियान ने लालू के इस ट्वीट पर वार करते हुए कहा कि, 'वह जानवरों का चारा चुराने के लिए जेल गए हैं, स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं. नरेश बालियान ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि, ''आप बेजुबान जानवरों का चारा चुराने के मामले में जेल गए हैं, स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं, ये नौटंकी बंद करिए. बिहार की बदनामी आप जैसे चोर भ्रष्ट नेताओं से ही शुरू हुआ. आपसे पहले आपके लेवल का चोर बिहार में नहीं हुआ करता था. वहां के नेता बड़े ही ईमानदार और कांतिकारी हुआ करते थे."
https://twitter.com/AAPNareshBalyan/status/1495835501806616577?s=20&t=peAWiBQe10-lmmiq9hPMiQ
आप विधायक नरेश बालियान के इस ट्वीट पर लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी भड़क उठीं और पलटवार करते हुए लिखा कि, ''नरेश बालियान क्या आपका काम हमेशा भौंकना है? अरविंद केजरीवाल आप जैसे विधायक को अपनी पार्टी में कैसे झेलते हैं. आपको बकवास करने के लिए कितना भुगतान किया जा रहा है. पहले इस देश के लिए कुछ काम करो.''
यह भी पढ़ें: इमरजेंसी के समय सिक्ख वेश में भूमिगत हुए थे PM मोदी! सिक्ख नेताओं के बीच किए दावे में कितना दम?
ट्वीटरवार यहीं नहीं रुका, लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी के पलटवार पर एक बार फिर पलटवार करते हुए नरेश बालियान ने लिखा कि, ''मैं MLA हूं और 2 बार चुन कर आया हूं, मेरी अपनी पहचान है, आपकी क्या पहचान है भ्रष्ट लालू यादव की बेटी होने के अलावा? प्रोफाइल में पिता का नाम लगाए घूम रहे हैं, पिता का नाम हटाएं और वार्ड पार्षद का चुनाव जीत कर बताइए. चोरी करने से पहले सोचना चाहिए था न की चोरी नही करना है जनता का पैसाहै.' यही नहीं, विधायक बालियान लालू को सजा मामले में इसके पहले और बाद लगातार कई ट्वीट करते ही जा रहे हैं.
https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/1495947627111673857?t=_ITDq9ThkGADyWnVYjA1ew&s=19
तुम्हारा जुल्म रहेगा,लालू का इंकलाब रहेगा- रोहिणी आचार्य
लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या ने भी एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला. रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा तुम्हारा जुल्म रहेगा,लालू का इंकलाब रहेगा. दूसरे ट्वीट में लिखा-लालू पीछे नहीं हटेगा सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहेगा. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने कहा है कि लालू प्रसाद के साथ पूरा देश है-पूरा देश उनके साथ है, जो गरीबों की आवाज हैं, तो वहीं विरोधियों पर निशाना साधते हुए रोहिणी आचार्या ने लिखा है अस्मत चोरों में हाहाकार मचा है, शेरे बिहार लालू से जो पाला पड़ा है.