10 साल बाद शिकंजे में आया करोड़ों की ठगी का आरोपी, श्याम नगर थानाप्रभारी दलबीर सिंह को मिली बड़ी सफलता

whatsapp image 2026 01 18 at 8.57.22 pm
18 Jan 2026

जयपुर: श्याम नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमीन बेचने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये की ठगी कर पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे शातिर आरोपी रमेश मोरानी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र करीब 75 वर्ष बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 और 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

https://youtu.be/hE5616-d3bI अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के अनुसार, 'जमीन से जुड़े एक धोखाधड़ी के मामले में टीम गठित कर आरोपी के संभावित छिपने के स्थानों पर बार-बार दबीश दी गयी, आवश्यक साक्ष्य जुटाये गए एवं टेकनोलॉजी का इस्तेमाल कर आरोपी रमेश मोरानी को दस्तयाब किया गया.' पूरे मामले में पुलिस थाना श्यामनगर के थानाधिकारी दलबीर सिंह की भूमिका सराहनीय रही, जिसके कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने 10 साल से फरार शातिर आरोपी के हाथों में हथकड़ी पहनायी गयी. यह भी पढ़ें: भाजपा के इस बड़े नेता का हुआ निधन, CM भजनलाल और अशोक गहलोत ने जताया दुख

पुलिस के अनुसार, आरोपी रमेश मोरानी ने जमीन का सौदा कराने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए थे. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. लंबे समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी. आज चलाए गए विशेष धरपकड़ अभियान के तहत श्याम नगर थाना पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि ठगी से जुड़े अन्य मामलों और संभावित सहयोगियों का खुलासा किया जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ठगों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की इस सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.