



भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित का हुआ निधन, रविवार तड़के राज के पुरोहित का हुआ निधन, 71 वर्षीय राज के पुरोहित पिछले कई दिनों से मुंबई के एक निजी अस्पताल में थे भर्ती, रविवार सुबह उन्होंने मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में ली अंतिम सांस, मिली जानकारी के अनुसार, राज के पुरोहित लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ और 15 जनवरी से अस्पताल में थे भर्ती, उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई, राज के पुरोहित मूल रूप से राजस्थान के सिरोही जिले के निवासी थे, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई, वे भाजपा मुंबई के अध्यक्ष भी रह चुके थे, इसके अलावा वे मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से चार बार और कोलाबा से एक बार विधायकनिर्वाचित हुए, अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में गृह निर्माण मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला, वही उनके निधन पर उनके निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतसहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें एक कर्मठ व जनसेवी नेता बताया, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान के मूल निवासी और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित जी के निधन का समाचार दुखद है,ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति! कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान के मूल निवासी एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे श्री राज के पुरोहित के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है, वे 5 बार विधायक रहे थे, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें


