Abhimanyu Poonia Latest News – अभिमन्यु पूनिया राजस्थान कांग्रेस के युवा नेता है और वर्तमान में राज्य में विधायक है. पूनिया राज्य में कांग्रेस के वैसे नेताओ में आते है जो अपने विवादित बोल के लिए जाने जाते है. अभिमन्यु पूनिया को कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी सहित सचिन पायलट का विशेष करीब माना जाता है. अभिमन्यु पूनिया अभिमन्यु पूनिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस लेख में हम आपको अभिमन्यु पूनिया की जीवनी (Abhimanyu Poonia Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अभिमन्यु पूनिया की जीवनी (Abhimanyu Poonia Biography in Hindi)
पूरा नाम | अभिमन्यु पूनिया |
उम्र | 34 साल |
जन्म तारीख | 26 अप्रैल 1991 |
जन्म स्थान | हनुमानगढ़ |
शिक्षा | स्नातकोत्तर |
कॉलेज | राजस्थान विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | राजस्थान के संगरिया से विधायक |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल | कांग्रेस |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | श्री अरविन्द कुमार |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | – |
बच्चें | – |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | 3 केएसपी, तहसील टिब्बी, जिला-हनुमानगढ़ |
वर्तमान पता | बी-1/701, विधायक आवास, ज्योति नगर, जयपुर। फ्लेट नं. S1, प्लाट नं. 37, विनायक अर्पाटमेंट, द्रोणपुरी, लालरपुरा, वैशाली नगर एक्सटेंशन, जयपुर |
फोन नंबर | 9462209992, 9811889837 |
ईमेल | abhimanyupoonia[at]gmail[dot]com |
अभिमन्यु पूनिया का जन्म और परिवार (Abhimanyu Poonia Birth & Family)
अभिमन्यु पूनिया का जन्म 26 अप्रैल 1991 को राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में हुआ था. अभिमन्यु पूनिया का विवाह 25 फ़रवरी, 2025 को भावना थापन से हुआ. अभिमन्यु पूनिया हिन्दू है. अभिमन्यु पूनिया पर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
अभिमन्यु पूनिया की शिक्षा (Abhimanyu Poonia Education)
अभिमन्यु पूनिया ने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से स्नातक (बी.ए.) किया.
अभिमन्यु पूनिया का राजनीतिक करियर (Abhimanyu Poonia Political Career)
अभिमन्यु पूनिया ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की. पूनिया ने राजस्थान कांग्रेस में एक युवा नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई. पूनिया 2017 में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए. इस पद पर पुनिया 2020 तक रहे. चूँकि पुनिया को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है इसलिए उन दिनों जब राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक कलह सबके सामने आया तब पुनिया ने सचिन पायलट के समर्थन में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. पुनिया ने उस समय पायलट के समर्थन में यह भी दाबा किया कि उनके साथ सेवा दल के सैड़कों कार्यकर्ताओ ने इस्तीफा दिया है. पुनिया ने 2020 में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र अवश्य दिया पर उस समय तक वे प्रदेश में अपनी पहचान बनाने में सफल हो चुके थे, जो उनके आगे की राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाने में बहुत काम आया.
इसी के बाद पहली बार कांग्रेस ने प्रदेश में उनके प्रभाव को देखते हुए वर्ष 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूनिया को टिकट दिया. 16वीं राजस्थान विधानसभा में अभिमन्यु पूनिया राजस्थान के संगरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए और संयोग से उन्हें पहले ही चुनाव में सफलता भी मिल गई. इस तरह पूनिया दिसंबर 2023 में हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीतकर पहली बार विधायक बने. उसी समय पूनिया को राजस्थान युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त भी किया गया, जिस पद पर वे अभी भी हैं.
वर्तमान में, अभिमन्यु पूनिया राजस्थान के संगरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक है.
अभिमन्यु पूनिया का विवाद
अभिमन्यु पूनिया के नाम विवाद से भी जुड़े रहे है. दिसंबर 2024 में राजस्थान के बाड़मेर में ‘नौकरी दो नशा नहीं’ की एक बाइक रैली में एक बेहद ही विवादित दिया. पुनिया ने समाज में युवाओ को अराजकता फ़ैलाने के लिए उकसाया. उन्होंने भाषण में कहा, ‘अधिकारी ज्यादा परेशान करें तो उसे पीट दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे’.
ऐसा ही एक मामला अप्रैल 2024 का है जब वे एक मजदुर की मृत्यु के बाद हनुमानगढ़ के पुलिस थाने के बाहर धरना दे रहे थे. उसी समय उनकी डीएसपी से तीखी बहस हो गई. विधायक अभिमन्यु पूनिया ने यहां भी अपना आपा खो दिया. मामला हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई. विधायक अभिमन्यु पुनिया ने पुलिस असफर के साथ बहस में कहा कौन है आप, मुझसे बहस मत कीजिये.
इसी तरह से जून 2025 में अभिमन्यु पूनिया ने उदयपुर डॉक्टर आत्महत्या मामले को लेकर संसद सदस्य हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया. डॉक्टर को न्याय दिलाने के नाम पर उनके सहयोगी निर्मल चौधरी ने अस्पताल का घेराव किया, जिससे अनेको मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा में बाधा आयी. पुलिस के समझाने पर निर्मल चौधरी पुलिस से भी उलझ गए. बाद में अगले दिन एक एफआईआर पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने निर्मल चौधरी को पीजी की परीक्षा देते हुए गिरफ्तार कर लिया. उन्ही के साथ विधायक अभिमन्यु पुनिया को भी पुलिस पकड़कर थाने ले गई. दरअसल, संगरिया के विधायक अभिमन्यु पुनिया भी राजस्थान यूनिवर्सिटी से पीजी कर रहे है और दोनों यहां परीक्षा देने आये थे. हालांकि बाद में विधायक को छोड़ दिया गया.
अभिमन्यु पूनिया की संपत्ति (Abhimanyu Poonia Net Worth)
2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अभिमन्यु पूनिया की कुल संपत्ति 1.57 लाख रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको अभिमन्यु पूनिया की जीवनी (Abhimanyu Poonia Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.