



बता दें, पूर्वांचल वोट बैंक को पूरी तरह पकड़ में करने के ही भोजपुरी गायक अभिनेता मनोज तिवारी को बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन यही वह जगह भी है जहां 'मोदी तुझसे बैर नहीं, मनोज तिवारी की खैर नहीं' जैसे नारे भी लगे थे. इसी बात का फायदा उठाने के लिए आम आदमी पार्टी ने भोजपुरी रैप सॉन्ग से बिहारी वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की. जिस तरह ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उससे तो अनुमान यही है कि आप की ये कोशिश रंग ला रही है. बड़ी खबर: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के सामने 87 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, बीजेपी की सूची में एक भी चेहरा नहीं मुख्यमंत्री पद का दावेदार इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल' भी लॉन्च किया था. इस गाने में मनोज तिवारी ने अपने गानों के बोल और दृश्य चुराने का आरोप लगाया था. अब केजरीवाल एंड पार्टी ने भोजपुरी में 'झांसे में नहीं आएंगे...' गाना रिलीज कर मनोज तिवारी का ही मजाक बना दिया. जिस तरह संगीतमय वातावरण बना दिल्ली की फिजाओं में घोला जा रहा है, उससे तो यही लग रहा है कि इस बार दिल्ली चुनाव भाषणों से नहीं केवल गाने गाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से ही लड़ा जाएगा. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने अपने थीम सॉन्ग रिलीज किए थे. बीजेपी ने तो रैप सॉन्ग से केजरीवाल के न किए वायदों के बारे में बताया है. वहीं कांग्रेस ने शीला दीक्षित के विकास को गाने में दिखाया है.भोजपुरी की गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का शानदार गीत “झाँसे में नही आयेंगे झाड़ू पर बटन दबायेंगे 8 फ़रवरी को ठीक है” pic.twitter.com/OhLJaI7ZZ8
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 22, 2020


