PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'पायलट नाराज होंगे लेकिन मैं....' -सचिन के सामने रमेश मीणा ने गहलोत पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें क्या कहा?

10 जून 2026
साझा करें:
'पायलट नाराज होंगे लेकिन मैं....' -सचिन के सामने रमेश मीणा ने गहलोत पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें क्या कहा?

Ashok Gehlot I Sachin Pilot I Ramesh Meena I Rajasthan I Congress I Rahul Gandhi

Ramesh Meena On Ashok Gehlot: राजस्थान की सियासत में फिर से मानेसर कांड की गूंज, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने लगाए गंभीर आरोप, रमेश मीणा ने बीते दिनों गहलोत द्वारा मानेसर कांड को लेकर दिए गए बयान पर कही अपनी बात, आज करौली जिले में आयोजित स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण एवं किसान सम्मेलन में सचिन पायलट गुट के नेता रमेश मीणा ने अशोक गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश मीणा ने कहा- सचिन पायलट साहब होंगे नाराज, लेकिन बार-बार हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोहराते हैं कि मानेसर जो विधायक गए थे, उनको दिए गए थे 10-10 करोड रुपये, मैं उनको चैलेंज करता हूं कि रमेश मीणा ने लिए हैं 10 करोड़ रुपये, तो मेरा करा दें नार्को टेस्ट और आपका भी करवा ले नार्को टेस्ट कि आपने निर्दलीय और BTP के विधायकों को दिए कितने रुपये, हमारे पास भी है वो कागज, इसके साथ ही रमेश मीणा ने अपने बयान में राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा- आप सड़क से लेकर सदन तक आम आदमी और किसान की उठा रहे हो आवाज, लेकिन इस आदमी को आपने कंट्रोल नहीं किया तो इस कांग्रेस का हो जाएगा बेड़ा गर्क, सही आंकलन करो, सही आदमी को दो पद, रमेश मीणा के इस बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश का सियासी पारा हुआ हाई, जल्द अब इस मामले में कई और नेताओं के आ सकते हैं बयान

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal