वीडियो: जो कहा वो कर के दिखाया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने

Om Birla
8 Mar 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. यूं तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने मधुर मुस्कान और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते हैं लेकिन जब वो सदन के आसन पर विराजमान होते हैं तो उनका व्यवहार उतना ही कठोर होता है. हाल में कुछ सांसदों की उड़दंड़ता पर लोकसभा अध्यक्ष ने ऐसी सजा सुनाई जिसे सुनकर विपक्ष तो क्या सत्ता पक्ष भी हक्का बक्का रह गया. इससे पहले उन्होंने साफ तौर पर सांसदों को वैल में आने पर सदन से बाहर निकालने की चेतावनी भी दी थी.