जिनको किसी ने पूछा नहीं मोदी ने उनको पूजा है, जिनकी किसी ने सुध नहीं ली बीजेपी ने उनकी साधना की- मोदी
20 Jan 2026
दिल्ली। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें बधाई दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं. अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है.
BJP में अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं- पीएम मोदी
इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने नितिन नबीन की काबिलियत की जमकर तारीफ की और भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाईं. पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन जी को जब-जब उनको जो-जो जिम्मेदारी मिली, उन्होंने अपने आपको साबित किया. BJP में अध्यक्ष बदलते हैं, आदर्श नहीं. हमने सत्ता का सुख का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है. इसलिए भाजपा पर जनता विश्वास निरंतर मजबूत होता गया है. इसी का नतीजा है कि बीते 11 साल में बीजेपी ने हरियाणा, असम, त्रिपुरा और उड़ीसा में पहली बार अपने सामर्थ्य से सरकार बनाई है, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में बीजेपी जनता की मजबूत आवाज बनी. विधानसभा से स्थानीय निकाय चुनाव तक बीजेपी स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व है. इसका सबसे ताजा उदाहरण महाराष्ट्र है. बीजेपी महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. कुल 29 में से 25 बड़े शहरों में जनता ने बीजेपी एनडीए को चुना है. निर्वाचित पार्षदों में 50% पार्षद बीजेपी के हैं.
देश देख रहा BJP का विकास मॉडल- पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश ने आजादी के बाद शासन के अलग-अलग मॉडल देखे हैं, कांग्रेस का परिवारवाद का मॉडल, लेफ्ट का मॉडल, क्षेत्रीय दलों का मॉडल, अस्थिर सरकारों का दौर लेकिन आज देश, स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता वाला भाजपा का विकास मॉडल देख रहा है. उन्होंने कहा ये भाजपा ही है जिसने सामाजिक न्याय के नारे को सच्चे स्वरूप में जमीन पर उतारा है. आजादी के 70 वर्ष बाद केवल 3 करोड़ आबादी तक ही पाइप से पानी पहुंच पाया था, हम जल जीवन मिशन लेकर आये और 5-6 साल में 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल की सुविधा से जोड़ा. ये हमारी सरकार है जिसने धुएं से बीमार होती बहनों की पीड़ा समझी, बीजेपी ने हर को LPG गैस से जोड़ने का अभियान चलाया. 2014 तक सिर्फ 14 करोड़ LPG कनेक्शन थे आज देश में 35 करोड़ से ज्यादा LPG कनेक्शन है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना लेकर आए.
पिछड़ों का प्राथमिकता BJP का मंत्र
आदिवासी समाज को दशकों तक वोट बैंक से जोड़कर देखा गया. लेकिन बीजेपी सरकार ने आदिवासियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों की पीड़ा को समझा और उनके लिए पीएम जनमन योजना लागू की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस जिन जिलों को पिछड़ा घोषित करके भूल गई थी, हमारी सरकार ने उन जिलों को आकांक्षी जिले घोषित कर विकास की योजनाएं बनाई. पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट की उपेक्षा की लेकिन भाजपा ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल से भी जोड़ा और दिल्ली से भी जोड़ा. पिछड़ों को प्राथमिकता भाजपा का मंत्र है. जिनकी किसी ने सुध नहीं ली हमने उनकी साधना की. जिनको किसी ने पूछा नहीं मोदी ने उनको पूजा है. बीजेपी गरीब कल्याण की नितियों का ही परिणाम है कि एक दशक में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है.
नितिन नबीन ने संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान
नितिन नबीन ने बीजेपी राष्ट्रीय के तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान संभाल ली है. BJP के देशभर में करीब 18 करोड़ सदस्य है, 20 राज्यों में सरकारें हैं. देश के हर जिले में अपना ऑफिस के साथ ही कार्यकर्ताओं का मजबूत कैडर भी है. नितिनि नबीन ने 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे और अब BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.