‘अब राजस्थान में गहलोत नहीं, पायलट-जूली-डोटासरा का वक्त’ -कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का बड़ा बयान
20 Jan 2026
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने राजस्थान की राजनीति को लेकर दिया बड़ा बयान, बीकानेर में मनरेगा बचाओ संग्राम पीबीएम हॉस्पिटल की अव्यवस्था और खेजड़ी कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अभिमन्यु पूनिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- अशोक गहलोत तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन अब आने वाला समय सचिन पायलट, टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा जैसे युवा नेतृत्व का है, इस दौरान अभिमन्यु पूनिया ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- पहले केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ काले कृषि कानून लेकर आई थी, जिसे किसानों की लंबी लड़ाई के बाद वापस लेना पड़ा, अब सरकार मजदूरों के खिलाफ ला रही है कानून, उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में मेट व्यवस्था को खत्म कर ठेकेदार व्यवस्था लागू करने की साजिश की जा रही है, जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा, पूनिया ने साफ कहा कि यूथ कांग्रेस मजदूरों और किसानों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगी, अगर सरकार ने मनरेगा में मजदूर विरोधी बदलाव वापस नहीं लिए, तो यूथ कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी
https://www.youtube.com/watch?v=3IzTsVKYjaI