CM भजनलाल शर्मा का बड़ा दावा: राजस्थान में 2 साल में अपराध 15% घटे, पुलिस सुधारों से बदली तस्वीर

611957710 1419751659532383 9128700969229411007 n
8 Jan 2026
राजधानी जयपुर में गुरुवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए. इस मौके पर सीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सुदृढ़ कानून व्यवस्था की निर्णायक भूमिका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून त्वरित न्याय और नागरिकों के विश्वास को मजबूत कर रहे हैं. CM ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. वर्ष 2023 की तुलना में कुल अपराधों में 15 प्रतिशत, हत्या के मामलों में 25 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति के विरुद्ध अत्याचारों में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है. https://www.youtube.com/watch?v=JQw8sUcykvg मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत प्रदेश में एफआईआर, ई-एफआईआर, चार्जशीट और न्यायालयीय प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि युवा दिवस 12 जनवरी को विद्यार्थियों को थानों की विजिट कराई जाए और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, नए कानूनों, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए. यह भी पढ़ें: G-RAM-G को लेकर कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’, जयपुर में हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक संगठित अपराध और साइबर क्राइम पर सख्त रुख CM ने कहा कि सरकार संगठित अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. सोशल मीडिया पर गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट की निगरानी करने और नशे की तस्करी को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. बेहतर कानून व्यवस्था से निवेश को मिला बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश में निवेश का सुरक्षित वातावरण बना है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हुए 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है. पुलिस कल्याण और आधुनिकीकरण पर जोर उन्होंने बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 200 करोड़ रुपए का फंड गठित किया जा रहा है। साथ ही 350 करोड़ रुपए की लागत से सरदार पटेल सेंटर फॉर साइबर कंट्रोल रूम और राजस्थान पुलिस तकनीकी प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की जाएगी. पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते और मैस भत्तों में वृद्धि के साथ करीब 60 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृतियां भी जारी की गई हैं. राजस्थान पुलिस अकादमी को राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण में किए गए नवाचारों के चलते राजस्थान पुलिस अकादमी को देश का उत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थान घोषित किया गया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली अकादमी देश की पहली पुलिस प्रशिक्षण संस्था बनी है। इस मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ई-जीरो एफआईआर, ई-विजिटर्स पोर्टल का शुभारंभ किया और राजस्थान पुलिस प्राथमिकता-2026 पुस्तिका का विमोचन किया.