Maharashtra politics: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के दौरान राज्य में सत्ता का नया समीकरण देखने को नजर आया है. इसके अंतर्गत चिर प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और AIMIM मिलकर गठबंधन बना रहे हैं. साथ ही एनसीपी को भी इसमें शामिल किया है लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समर्थित शिवसेना को किनारे कर दिया गया, जिससे शिवसेना नाराज है. राजनीतिक गलियारों में खबर है कि ऐसा केवल सत्ता प्राप्ति और ठाकरे ब्रदर्स को साइड लाइन करने के लिए किया जा रहा है. इधर, मामले के सुर्खियों में आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर गठबंधन तोड़ दिया गया. साथ ही कांग्रेस ने अपने 12 पार्षद भी निलंबित किए हैं.
https://youtu.be/JQw8sUcykvg
यह भी पढ़ें: टेबल पर नोटों का ढेर लेकर बैठे TMC के नेता का वीडियो वायरल, बीजेपी ने किया हमला
महाराष्ट्र की अंबरनाथ और अकोट नगर पालिका चुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी ने कांग्रेस-एनसीपी से हाथ मिलाया. वहीं अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ गठबंधन किया था. हालांकि सीएम फडणवीस ने इन गठबंधनों को कुछ ही घंटों में खारिज कर दिया और पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.
अंबरनाथ में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी
अंबरनाथ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं. बहुमत के लिए 31 उम्मीदवार चाहिए थे. यहां चुनाव के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला. चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन इसके बावजूद वह सत्ता से बाहर रह गई. बीजेपी ने चुनाव के बाद कांग्रेस और अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ नाम से गठबंधन बना लिया. इस गठबंधन के जरिए नगर परिषद में बहुमत जुटाया गया और परिषद का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया गया. इसके चलते सरकार में महायुति की सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) को सत्ता से बाहर कर दिया गया. इन गठबंधनों के बाद शिवसेना के कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीजेपी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक पुलिस पर लगे BJP महिला कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ने के आरोप
इस गठबंधन के समर्थन से बीजेपी नेता तेजश्री करंजुले को अंबरनाथ नगर परिषद की अध्यक्ष (मेयर) चुना गया. यह गठजोड़ इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का विरोध करती रही है, लेकिन अंबरनाथ में सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया. मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने अंबरनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने के आदेश दिए हैं.
अकोला में बीजेपी का AIMIM के साथ गठबंधन
अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में बीजेपी ने AIMIM के साथ 'अकोट विकास मंच' बनाया. इसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और बच्चू काडू के नेतृत्व वाली प्रहार जनशक्ति पार्टी भी शामिल है.
बीजेपी ने 35 सदस्यीय परिषद में 11 सीटों पर चुनाव जीता, जबकि दो सीटों पर चुनाव होना बाकी है. AIMIM को पांच सीटें मिलीं. अन्य दलों के समर्थन से गठबंधन की कुल संख्या 25 हो गई है. बीजेपी की माया धुले अध्यक्ष चुनी गईं. उपाध्यक्ष का चुनाव 13 जनवरी को होगा.