गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का कांग्रेस सांसदों पर आरोप

Jawahar Singh Bedham
5 Jan 2026
Rajasthan Politics: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को एक बयान जारी कर कांग्रेस के तीन सांसदों पर सांसद विकास निधि का उपयोग राजनीतिक हित के लिए करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन सांसद संजना जाटव (भरतपुर), राहुल कस्वां (चुरू) और बृजेन्द्र सिंह ओला (झुंझुनूं) ने केन्द्रीय नेतृत्व की खुशामद करने के लिए जनप्रतिनिधि के कर्तव्यों की मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। बेढ़म ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक में रखकर एमपी-एलएडीएस निधि का पैसा कांग्रेस राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सिंह सुरजेवाला के कैथल विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं. राजस्थान के हिस्से का पैसा ये तीन सांसद अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित के लिए हरियाणा में खर्च कर रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=wi4jAlc9tq4 गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बेढ़म ने कहा कि एमपी-एलएडीएस निधि के नियमों के अनुसार हर सांसद को 5 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलते हैं जिनमें से अधिकतम 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष सांसद अपने क्षेत्र के बाहर खर्च कर सकता है और आपदा में 1 करोड़ रुपए तक संसदीय क्षेत्र से बाहर खर्च किये जा सकते हैं. लेकिन कांग्रेस के तीन सांसद संजना जाटव, राहुल कस्वां और बृजेन्द्र सिंह ओला अपनी सांसद निधि का बड़ा हिस्सा हरियाणा के कैथल जिले में भेज रहे हैं जबकि उनके संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं. यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार की उदासीनता के चलते नहीं मिला अम्बेडकर पीठ को वित्तीय अनुदान: डिप्टी सीएम गृह राज्य मंत्री ने दावा किया कि संजना जाटव 45 लाख रुपए, राहुल कस्वां 50 लाख रुपए और बृजेन्द्र सिंह ओला 25 लाख रुपए सहित लगभग कुल 1.30 करोड़ रुपए कैथल के विकास कार्यों के लिए दे चुके हैं. आश्चर्य है कि राजस्थान की जनता ने उनको वोट दिया लेकिन वो विकास के लिए पैसे हरियाणा को दे रहे हैं. जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भरतपुर की सांसद संजना जाटव ने एमपी-एलएडीएस निधि से 142 कार्य अनुशंसित किए। इनमें से 37 काम ही पूरे हुए जो कि अलवर जिले में किए गए. भरतपुर जिले में एक भी विकास कार्य पूरा नहीं हुआ। वहीं उन्होंने कैथल विधानसभा में 45 लाख रुपये के कार्य करवाए.