चुनाव से पहले पायलट ने बताया कौन होगा राजस्थान का अगला CM, दिया ये बड़ा बयान
12 Sep 2023
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा टोंक विधायक सचिन पायलट ने CM फेस को लेकर दिया बड़ा बयान, आज अपने अजमेर दौरे के दौरान पायलट ने मीडिया से की बातचीत, इस दौरान पायलट ने राजस्थान का अगला CM कौन होगा इस रखी अपनी बात, पायलट ने कहा- राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे तय, गहलोत या पायलट गुट इसे नहीं करेंगे तय, इतना ही नहीं पायलट ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की गुटबाजी से कांग्रेस को होगा नुकसान, पायलट ने आगे कहा- कार्यकर्ताओं और समर्थकों को समझना होगा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कांग्रेस की सरकार लाना, गुटबाजी से कांग्रेस को होगा नुकसान, हमें आगे बढ़ने के लिए इन्हें दरकिनार करने की है जरूरत, अब पायलट का यह बयान हो रहा है तेजी से वायरल