NDA में शामिल हुई सुभासपा, शाह से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने लिया फैसला
16 Jul 2023
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को दिया एक और बड़ा झटका, ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक बार फिर से एनडीए में हुई शामिल, ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात, वही आज रविवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके किया एलान, शाह ने लिखा- ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में हुई भेंट, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का लिया है फैसला, मैं उनका NDA परिवार में करता हूं स्वागत, राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा