राजस्थान में कांग्रेस सरकार होगी रिपीट, सीएम गहलोत ने बनाई है अच्छी योजनाएं- कल्ला
10 Jul 2023
बीकानेर में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बोले गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला, कहा- भारतीय जनता पार्टी है अशांति पर आधारित पार्टी, कांग्रेस को मजबूत करने में युवा शक्ति आएगी काम, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीड़ी कल्ला ने कहा- हमारे नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष खड़के साहब चुनाव की जो रणनीति बना रहे हैं, उसके तहत राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट, हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बनाई है बहुत अच्छी योजनाएं, हाल ही पीएम मोदी के बीकानेर दौरे पर कल्ला ने कहा- पीएम मोदी ने बीकानेर में जिस तरह का भाषण दिया, इस तरह का भाषण मोदी का पीएम रहते ठीक नहीं