



शिवसेना (Maharashtra ShivSena) के विशेष कार्यकारी अधिकारी रहे रमेश नादेसन ने कहा कि हमारी पार्टी के 400 समर्थक भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि उन्हें तब धोखे जैसा महसूस हुआ जब पार्टी ने गैर-हिंदू पार्टियों के साथ हाथ मिलाया. बता दें, विशेष कार्यकारी अधिकारी पार्टी में नई भर्तियां करता है. यह भी पढ़ें: कहीं महाराष्ट्र के लिए ‘सिद्धारमैया’ न बन जाए नाना पटोले! नादेसन ने सरकार बनाने के लिए एनसीए और कांग्रेस से हाथ मिलाने की आलोचना करते हुए कहा कि वे शिवसेना के साथ इसलिए थे क्योंकि उसने हिंदुत्व के एजेंडे को उच्च प्राथमिकता दी थी. पार्टी के इस कदम से 400 कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि शिवसेना में कई अन्य लोग भी दुखी हैं. नादेसन ने भावुक होते हुए कहा कि कोई भी समर्थक की भावनाओं और जज्बातों को नहीं समझता है जो बिना किसी चीज के बदले असल में पार्टी के लिए काम करता है. पिछले सात सालों से हम (Maharashtra ShivSena) कांग्रेस और एनसीपी समर्थकों के खिलाफ लड़ रहे हैं. चुनाव के दौरान कार्यकर्ता हर दरवाजे पर जाकर वोट मांगते हैं. हम कैसे वापस जाकर उन्हीं लोगों का सामना कर सकते हैं जिनके खिलाफ हमने एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट मांगा था? यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम में ‘मैन ऑफ द मैच’ बने संजय राउत के तीखे तेवरों ने बनाई शिवसेना की सरकार बता दें, हाल में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. शिवसेना ने 56 सीटों पर कब्जा जमाया. एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली. हालांकि शिवसेना और भाजपा गठबंधन में चुनाव लड़े लेकिन सरकार गठन में हिस्सेदारी को लेकर दोनों पार्टियों में मतभेद हो गया. शिवसेना ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री के लिए अड़े हुए थे. बीजेपी के मना करने के बाद शिवसेना ने दोनों के बीच अपनी तीस साल पुरानी दोस्ती तोड़ ली और एनसीपी एवं कांग्रेस के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया. (Maharashtra ShivSena)Mumbai: Around 400 Shiv Sena workers joined BJP at an event organised in Dharavi, yesterday. #Maharashtra pic.twitter.com/zGBAVH0zDr
— ANI (@ANI) December 5, 2019


