



Day: September 18, 2022


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ी, वॉट्सऐप स्टेटस लगाकर दी थी धमकी, खुद को बताया BJP कार्यकर्ता: झुंझुनूं के पिलानी थाना इलाके में काजड़ा गांव के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को कथित भाजपा कार्यकर्ता ने किया क्षतिग्रस्त, रविवार सुबह लोग पार्क में पहुंचे तो मूर्ति का चेहरा था क्षतिग्रस्त, इसके बाद मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनजीत सिंह तंवर समेत कई लोग हो गए इकट्ठा, जबरदस्त आक्रोश के बीच लोगों ने की दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दरअसल, आरोपी मुकेश गुर्जर ने पहले अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर लिखा- अब से 5 मिनट बाद पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति को तोडूंगा, कोई रोक सके तो रोक ले, थोड़ी देर बाद लोग पार्क पहुंचे तो मूर्ति का चेहरा टूटा हुआ मिला, यही नहीं खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाले बैखोफ मुकेश गुर्जर ने घटना की निंदा करने वालों को मौत की धमकी भी स्टेटस के जरिए ही दी, वहीं, घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने दिन में करीब 12 बजे आरोपी मुकेश गुर्जर को पकड़ लिया गुजरात पुलिस की मदद से
18 Sep 2022
Read More »

जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद का बड़ा दावा- ज्ञानवापी में ही नहीं बल्कि मक्का में भी है मक्केश्वर महादेव: दो दिवसीय दौरे पर नागौर आए जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने दिया बड़ा बयान, ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब पर शंकराचार्य ने कहा- ‘काशी की क्या बात करते हो, हम तो मक्का तक पहुंच गए, वहां पर भी है मकेश्वर महादेव, सरकार अपने स्तर पर अगर भारत को घोषित करती है हिंदू राष्ट्र तो नेपाल-मॉरिशिस सहित दुनिया के 15 देश तैयारी में है हिंदू राष्ट्र घोषित होने की, वे सभी देश भारत के रुख की कर रहे हैं प्रतिक्षा,’ युवाओं के पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि हमें ही रखना होगा इसका ख्याल, मैं भी पढ़ा हूं दिल्ली में लेकिन पाश्चात्य संस्कृति अपने पर नहीं होने दी हावी, युवा पीढ़ी को खुद ही समझना होगा इस बात को,’ वहीं गंगा नदी को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में जनभावना को देखते हुए गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा तो दे दिया, लेकिन उसके विकास के लिए तत्कालीन सरकार की ओर से नहीं किए गए कोई प्रयास
18 Sep 2022
Read More »


NGT ने लगाया गहलोत सरकार पर 3 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना, जानें क्या है इसकी वजह: राजस्थान से जुड़ी बड़ी खबर, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने राजस्थान सरकार को लगाई कड़ी फटकार, NGT ने प्रदेश सरकार जल प्रदूषण एवं कचरा प्रबंधन के लिए नहीं किया कोई ठोस इंतजाम, प्राधिकरण ने इस मामले में राज्य के अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही की है तय, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बोली NGT– सरकार ने नहीं किया संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन, उल्टा अधिकारी प्रदूषण फैलाने में बन गए हैं सहयोग,’ एनजीटी ने राजस्थान के लिए ‘पलूटर’ जैसे कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा–पर्यावरण को हुए नुक्सान का मुआवजा और इसे ठीक करने में आने वाला खर्चा राजस्थान को भरना होगा,’ प्राधिकरण ने तथ्यों के आधार पर जुर्माना किया है निर्धारित, कहा–’इस विफलता को वैज्ञानिक तरीके से ठीक करने का टोटल हर्जाना होगा करीब 555 करोड़,’ जिसके बाद ट्रिब्यूनल ने तीन हजार करोड़ के राउंड फीगर में हर्जाना तय करते हुए राजस्थान सरकार को दो महीने के अंदर यह राशि जमा कराने के दिए आदेश
18 Sep 2022
Read More »



