Day: September 17, 2022

img 20220917 wa0221

पायलट को धमकी वाले ट्वीट पर चांदना ने दी सफाई, कहा- मेरा मतलब था कि राजनीति में कोई एक बचेगा: गहलोत सरकार में युवा मंत्री अशोक चांदना ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने ट्वीट पर दी सफाई, चांदना ने कहा- ‘उनके (सचिन पायलट) समर्थक दो साल से सोशल मीडिया पर मुझे दे रहे हैं गालियां, 10-15 दिन पहले उनके विधायक ने गुर्जर कार्यक्रम में कहा था कि सभी गुर्जर जो कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए नहीं सचिन पायलट के साथ नहीं थे वे देशद्रोही हैं और समाज को चाहिए उन्हें सबक सिखाएं,’ वहीं पायलट को लेकर अपने पहले किए धमकी वाले ट्वीट पर सफाई देते हुए चांदना ने कहा- ट्वीट से मेरा मतलब यह था कि अगर हमारे समर्थक भी फेंकते आप पर जूते-चप्पल, जैसे आप अपने समर्थकों को करने देते हैं, तो ऐसे में हमारा राजनीति से बाहर होना है तय, फिर राजनीति में हम में से कोई एक बचेगा, या कोई नहीं’, अपने पहले ट्वीट में चांदना ने पायलट पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था- अगर मुझ पर जूता फिंकवाकर पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो बन जाएं, क्योंकि लड़ाई होने पर दोनों में एक ही बचेगा

Read More »
rahul

16 करोड़ नौकरियां क्यों नहीं हुईं पैदा? राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में युवा मना रहे मोदी का जन्मदिन- कांग्रेस: पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को, इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने किया जोरदार कटाक्ष, कहा- ‘आठ चीते तो आ गए है और अब पीएम मोदी को बताना चाहिए कि आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां क्यों नहीं हुईं पैदा,’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्रियों के जन्मदिन को हमेशा मनाया जाता है विशेष दिनों के रूप में, बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए नेहरू जी का जन्मदिन मनाया जाता है बाल दिवस के रूप में, इंदिरा जी के जन्मदिन को मनाया जाता है सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के रूप में, और राजीव गांधी जी के जन्मदिन को मनाया जाता है ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में, दिसंबर में अटल जी के जन्मदिन को शासन दिवस के रूप में, वहीं मोदी का जन्मदिन इस देश के युवाओं द्वारा मनाया जा रहा है राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में’

Read More »
1325153 sachin

पायलट किस पार्टी में जाएंगे, नहीं जाएंगे उनका विचार लेकिन नकारा निकम्मा कहना नहीं हमारी संस्कृति- राठौड़: सचिन पायलट को लेकर हमेशा सकारात्मक बयान देने वाले दिग्गज भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने एक बार फिर कहा कि- पायलट किस पार्टी में जाएंगे, नहीं जाएंगे यह है उनका अपना विचार, आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है इस पर कुछ भी, बाकी अपमान की राजनीति कभी नहीं रही राजस्थान की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट को नाकारा नालायक निकम्मा कहा, ये भाषा कभी नहीं रही राजस्थान की राजनीति की, पुष्कर में जो घटना हुई वह नहीं होनी चाहिए थी यह मौका था समाज के लिए अपना जीवन देने वाले कद्दावर, एक युगपुरुष के रूप में समाज को संगठित करने वाले कर्नल बैंसला को श्रद्धांजलि देने का, कर्नल बैंसला ने गुर्जर समाज को किया संगठित, इस बड़े समाज को सत्ता में चाहिए हिस्सेदारी, इसमें कुछ बुरा नहीं, लेकिन राजस्थान में हो रही है अपमान की राजनीति और इसे लेकर है गुर्जर समाज में, खेल मंत्री ने ट्वीट किया कि मैं बोलूंगा तो एक ही बचेगा, यह है अहंकार की भाषा, संयम रखने की है उन्हें जरूरत

Read More »
टेंशन में तेजस्वी

तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में CBI की याचिका पर कोर्ट ने भेजा नोटिस: बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव को दिल्ली की विशेष कोर्ट ने भेजा नोटिस, CBI की याचिका पर भेजा नोटिस, CBI ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए की है तेजस्वी यादव की जमानत को रद्द करने की अपील, अगर CBI की याचिका हो जाती है मंजूर तो कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में तेजस्वी को जाना पड़ सकता है जेल, इस पुरे मामले में न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी जानकारी कि, ‘आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सीबीआई ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ किया है दिल्ली कोर्ट का रुख, सीबीआई ने इस मामले में उन्हें दी गई जमानत को रद्द करने की भी की है मांग, दिल्‍ली स्‍थ‍ित सीबीआई कोर्ट की विशेष जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई की याचिका पर तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर मामले में मांगा है जवाब

Read More »
PCC की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

PCC में हुई बैठक में राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित, CM गहलोत रहे मौजूद: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर चल रही पीसीसी पदाधिकारियों की बैठक हुई समाप्त, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में पीसीसी में हुई बैठक में राहुल गांधी को पुनः अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित, खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में कराया प्रस्ताव पारित, इसके बाद सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर किया समर्थन, पीसीसी में हुई बैठक में सीएम गहलोत के साथ प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, भले ही पीसीसी की बैठक में राहुल गांधी को पुनः अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हो गया हो पास लेकिन राहुल अध्यक्ष बनने को लेकर पहले ही कर चुके हैं मना, ऐसी स्थिति में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ही लेंगी अध्यक्ष पद का फैसला, साथ ही AICC सदस्यों और PCC अध्यक्ष का फैसला भी होगा सोनिया गांधी के हाथ में

Read More »
माकन पहुंचे सीएम आवास

कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर गहमागहमी हुई तेज, पीसीसी में बैठक से पहले सीएम आवास पहुंचे माकन: कांग्रेस में चुनावों की रणभेरी के बीच सियासी गहमागहमी हुई तेज, कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक, बैठक में शामिल होने के लिए अलसुबह जयपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी में होने वाली बैठक में लेंगे भाग, लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करने सीएम आवास पहुंचे माकन, वहीं बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी सदस्यों का कार्यालय पहुंचने का दौर जारी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, महेश जोशी, राजेंद्र चौधरी, कृष्णा पूनियां, नमो नारायण मीणा, राम नारायण मीणा, महेंद्र चौधरी सहित कई पीसीसी सदस्य पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, साथ ही इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन, संगठन चुनाव के PRO राजेंद्र कुंपावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी होंगे शामिल

Read More »