Day: July 10, 2022

michael lobo and congress 1000x600

गोवा में 8 विधायकों के BJP में शामिल होने की खबरों के बीच एक्शन में कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष से हटाए गए लोबो: गोवा में कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से, गोवा में AICC प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा- गोवा में पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर हमारे ही कुछ नेताओं ने की थी साजिश, वे तोड़ना चाहते थे विधायकों को, इसमें हमारे नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो और दिगंबर कामत थे शामिल, इनके जरिए भाजपा तोड़ना चाहती थी दो तिहाई विधायकों को, हमारे विधायकों को बड़ी रकम की गई ऑफर, मुझे आश्चर्य है कि इतनी बड़ी रकम की गई ऑफर, लेकिन मेरे 6 विधायक अडिग रहे, इस पर मुझे उन पर है गर्व,’ गोवा के मर्गओ होटल में कांग्रेस के सात विधायकों की बैठक के बाद शुरू हुई यह राजनीतिक हलचल, कांग्रेस के सूत्रों ने बाताया कि 8 विधायकों को तोड़ना चाहती थी लेकिन केवल 6 ही इस बात पर हुए हैं सहमत, गोवा में कांग्रेस के कुल 11 ही विधायक हैं और अगर इनमें से 9 भाजपा में चले जाते हैं तो केवल दो विधायक ही रह जाएंगे कांग्रेस के पास

Read More »
img 20220710 211111

बजट-जन घोषणाओं के साथ सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए गहलोत सरकार करेगी चिंतन शिविर: चुनावी मोड़ में आ चुकी गहलोत सरकार अपने कामकाज की समीक्षा कर, उन्हें तेजी से आगे बढ़ाने के लिए करने जा रही है चिंतन शिविर, आगामी 21 और 22 जुलाई को जयपुर के ओटीएस सभागार में आयोजित होगा यह चिंतन शिविर, जिसमें सीएम अशोक गहलोत के साथ सरकार के तमाम मंत्री और आला ब्यूरोक्रेट्स भी होंगे शामिल,बदो दिवसीय चिंतन शिविर में रखे जाएंगे कुल 4 सत्र, इसमें सरकार की बजट घोषणाओं, जन घोषणाओं को रिव्यू करने के साथ ही प्रदेश सरकार की घोषणा और विकास कार्यों पर किया जाएगा चिंतन, हर सत्र के बाद मीडिया को ब्रीफ करेंगे सरकार के मंत्री, विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले प्रदेश सरकार का यह चिंतन शिविर माना जा रहा है काफी महत्वपूर्ण, चुनाव से पहले जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को धरातल पर उतारने के साथ ही, बजट में की गई घोषणाओं को भी मूर्त रूप देने की कोशिश में है गहलोत सरकार, यही वजह है कि सरकार के मंत्री और विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ ही तमाम बआला अधिकारी एक साथ जुटकर प्रदेश के विकास पर करेंगे मंथन

Read More »
1657437691

मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता का लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार, योगी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, उमड़ी भीड़: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचकर उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्‍ता को दी श्रद्धांंजलि, शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हो हुआ था गुप्ता का निधन, मुलायम के आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को, इस दौरान वहां पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, उनकी पत्‍नी डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, प्रतीक यादव सहित परिवार और पार्टी के तमाम लोग रहे मौजूद, इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा पहुंची लखनऊ के पिपरा घाट, पहले मुलायम सिंह के आवास पर और बाद में अंतिम यात्रा में शामिल होने उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, पिपरा घाट पर साधना गुप्‍ता के अंतिम संस्‍कार के दौरान रिश्‍तेदार, समर्थक सहित सैंकड़ो शुभचिंतक रहे मौजूद, आज सुबह साधना गुप्‍ता की बहू और भाजपा नेता अर्पणा यादव ने ट्वीट कर बताया कि अंतिम संस्‍कार दोपहर एक बजे किया जाएगा लखनऊ के पिपरा घाट पर

Read More »
img 20220710 125013

कांग्रेस से निकाले गए बिश्नोई BJP में होंगे शामिल, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद हुई दिव्य अनुभूति को किया शेयर: हरियाणा कांग्रेस से निष्कासित विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिश्नोई ने दोनों नेताओं संग हुई मुलाकात की फोटोज अपने ट्विटर अकाउंट पर की शेयर, वहीं इस मुलाकात से पहले अपने टि्वटर हैंडल पर लगी सोनिया और राहुल गांधी के साथ वाले फोटो को हटा दिया बिश्नोई ने, अमित शाह से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए बिश्नोई ने लिखा- अमित शाह जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात, एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को किया महसूस, भारत के लिए उनका दृष्टिकोण है विस्मयकारी, अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है अमित शाह हो जाना,’ वहीं नड्डा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं जेपी नड्डा जी से मिलकर हुआ अति गर्वित, उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें दिखाता है औरों से मीलों अलग, उनकी सक्षम अध्यक्षता में बीजेपी ने देखा अभूतपूर्व ऊंचाइयों को…

Read More »
img 20220710 110744

अमरनाथ दुखान्तिका में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए- सीएम गहलोत: पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से चली गई कई श्रद्धालुओं की जान, इनमें राजस्थान के भी 3 लोग हैं शामिल, ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया संवदेनशील फैसला, प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले राजस्थान के श्रद्धालुओं के परिजनों को गहलोत सरकार देगी 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश खड़ा है पीड़ित परिवार के साथ, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवारों को इस कष्ट को सहन करने की दे शक्ति, इसके साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में जिन राजस्थानी श्रद्धालुओं की गई है जान, उनके परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी 5-5 लाख की सहायता राशि,’ कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत की हो चुकी है पुष्टि, वहीं करीब 40 लोग बताए जा रहे हैं लापता

Read More »
img 20220710 104245

पीसीसी चीफ डोटासरा ने खुद खोली अपनी ही सरकार की पोल, वीडियो ट्वीट कर की प्रशासन से ये अपील: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने टिवटर हैंडल पर शनिवार रात को किया एक ट्वीट, ट्वीट के जरिए पीसीसी चीफ ने शेयर किया एक वीडियो, वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सीकर की सड़कों पर भारी पानी हुआ जमा, जिसके चलते लोगों को सड़क पर चलने में हो रही भारी परेशानी, इसके साथ ही लोगों के घरों और दुकानों में भी भरा पानी, यही नहीं वीडियो को साझा करते हुए डोटासरा ने प्रशासन से किया आग्रह कि प्रशासन लोगों की इस तकलीफ को समझे, डोटासरा ने इस ट्वीट के माध्यम से न केवल अपने जिले की रख दी पोल खोलकर, बल्कि आम लोगों की समस्या और प्रशासन के पानी निकासी के प्रोजेक्ट को शुरू नहीं करने पर व्यक्त कर दी नाराजगी भी, पीसीसी चीफ डोटासरा ने लोगों की आम समस्या के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- सीकर जिला प्रशासन से निवेदन है कि नवलगढ़ रोड़ के बाशिंदों की इस तकलीफ को समझे, और 13 करोड़ रुपए की स्वीकृत पानी निकासी प्रोजेक्ट को तुरंत प्रभाव से शुरू करे

Read More »