



Day: July 8, 2022




ERCP के मुद्दे पर ट्विटर पर भिड़े गज्जू बना और डोटासरा, शेर-ओ-शायरी के जरिए एक दूसरे को दिया जवाब: राजस्थान की राजनीति में चुनाव से पहले सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी ERCP को लेकर पक्ष और विपक्ष सियासी बयानबाजी अपने चरम पर, अब इसी मुद्दे पर दो दिग्गज नेताओं के बीच शुरू हुआ ट्विटर वॉर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बीच शेरो-ओ-शायरी के जरिये हुई तंज कसाई, पहले गज्जू बना ने पहले कच्छ में नर्मदा का पानी आने को लेकर किया था ट्वीट, इस पर जवाब देते हुए डोटासरा ने कहा- आप सकारात्मक रहें तो बदल सकते हैं राजस्थान के भी हालात, इस पर पलटवार करते हुए शेखावत ने किया ट्वीट- ‘ग़ालिब’ बुरा न मान जो वाइ’ज़ बुरा कहे ऐसा भी कोई है कि सब अच्छा कहें जिसे,’ तो डोटासरा ने फिर किया ट्वीटवार और लिखा- यहां सभी को सभी से अक़ीदतें हैं बहुत, फिर क़दम क़दम पे साज़िश का जाल कैसा,’ ERCP के मुद्दे पर ही हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था- केंद्र में बैठे लोग बहुत खतरनाक, लेकिन चाहे ED आए या इनकम टैक्स, नहीं रुकेगा ERCP का काम
8 Jul 2022
Read More »

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हत्या पर दिग्गजों ने जताया दुःख, भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 67 साल की उम्र में गोली लगने से हुआ निधन, आज सुबह हुआ था जानलेवा हमला, शिंजो आबे के निधन के बाद पूरा विश्व शोक में डूबा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत देश के तमाम दिग्गज नेताओ ने जताया दुःख , वही पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान, भारत में कल एक दिन का होगा राष्ट्रीय शोक, बता दे आज सुबह जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हुआ था जानलेवा हमला, हमले में गंभीर रूप से हुए थे घायल, हमलावर ने पीछे से मारी थी गोली, जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर ले जाया गया अस्पताल, इलाज के दौरान हुई मौत
8 Jul 2022
Read More »

नहीं रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, आज सुबह हुआ था जानलेवा हमला, हमलावर ने मारी थी दो गोलीयां: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 67 साल की उम्र में गोली लगने से हुआ निधन, आज सुबह जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हुआ था जानलेवा हमला, हमले में गंभीर रूप से हुए थे घायल, हमलावर ने पीछे से मारी थी गोली, जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर ले जाया गया अस्पताल, इलाज के दौरान हुई मौत, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने निधन के बाद विश्व के तमाम दिग्गजों ने जताया दुःख, भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर जताया दुःख
8 Jul 2022
Read More »

REET पेपरलीक मामले में गहलोत सरकार ने खुद को बचाने के लिए जारौली को दी क्लीनचिट- राठौड़ीवार: REET पेपरलीक मामले में पूर्व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली को SOG की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद प्रदेश की सियासत में आया उबाल, भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बाद अब उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- राज्य सरकार अपने अधीन एजेंसियों का किस तरह बेजा इस्तेमाल कर रही है उसका प्रत्यक्ष प्रमाण, रीट पेपर लीक मामले में SOG द्वारा RBSE के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारोली को क्लीनचिट देने से दिख रहा है साफ, यक्ष प्रश्न यह है कि इस प्रकरण में जारोली निर्दोष थे तो उन्हें क्यों किया बर्खास्त? शिक्षा संकुल में प्राइवेट लोगों की तैनाती में जारोली थे मुख्य सूत्रधार, स्वयं जारोली ने दिया था राजनीतिक संरक्षण में पेपर लीक होने व खुद को बलि का बकरा बनाये जाने का बयान, 26 लाख युवाओं के भविष्य से जुड़े रीट मामले के तार जा रहे हैं मंत्रिमंडल तक, इसीलिए सरकार बचा रही है खुद को, इससे पहले डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने भी उठाए थे सवाल
8 Jul 2022
Read More »

शिंजो आबे की हालत नाजुक, गोली मारने वाला हमलावर गिरफ्तार, पीएम मोदी व राहुल गांधी ने किया खेद व्यक्त: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज सुबह हुआ जानलेवा हमला, जिसमें वह बुरी तरह घायल हुए आबे की हालत बनी हुई है बेहद नाजुक, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है आबे को, बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया है बंद, वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया है तेत्सुया यामागामी नाम के हमलावर को, पूर्व सैनिक बताया जा रहा हमलावर पहले शिक्षण संस्थान में कर चुका है काम, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 बजे नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे शिंजो आबे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद सीधे रक्तरंजित हालत में देखा गया आबे को, घटना पर प्रधानमंत्री मोदी खेद जताते हुए आबे के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की, तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुक गांधी ने भी किया ट्वीट- हमले की खबर सुनकर हूं स्तब्ध, आबे के जल्द स्वस्थ होने की करता हूं कामना
8 Jul 2022
Read More »

लालू यादव की हालत में हुआ सुधार, खाई खिचड़ी, लोगों से की बात, मीडिया की खबरों को तेज ने बताया अफवाह: दिल्ली एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत में अब हो रहा है सुधार और पहले से बेहतर है उनकी स्थिति, गुरुवार शाम को आलालू यादव ने खाई खिचड़ी और लोगों से की बातें भी, हालांकि डॉक्टर्स ने मना किया है ललालू को बोलने के लिए, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी एवं भोला यादव हैं उनके पास ही मौजूद, ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया है लालू यादव का, हालांकि सोते समय दी जा रही है उन्हें ऑक्सीजन, वहीं लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव गुरुवार को आते-जाते रहे एम्स, डॉक्टर्स के साथ लगातार संपर्क में हैं दोनों बेटे, तेजस्वी यादव ने गुरुवार रात कहा कि रिकवर कर रहे हैं लालू और उनकी तबीयत में अब हो रहा है सुधार, सघन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है लालू को, लोग किसी तरह की न फैलाएं अफवाह, इससे पहले गुरुवार को मीडिया में खबरें चली थीं कि लालू यादव का शरीर हो गया है लॉक और कोई भी मूवमेंट नहीं कर रहे हैं वो, तेज प्रताप यादव ने किया इसका खंडन और कहा कि ये बातें हैं महज अफवाह
8 Jul 2022
Read More »


