Day: July 4, 2022

img 20220704 wa0136

उदयपुर पहुंची मैडम राजे ने मृतक कन्हैया लाल के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, लोगों में दिखा क्रेज: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार देर शाम पहुंची उदयपुर, उदयपुर में हुए जजघन्य हत्याकांड में मृतक कन्हैया लाल के निवास पहुंची मैडम राजे, शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मैडम राजे ने बंधाया ढांढस, इस दौरान मृतक कन्हैया लाल के परिजनों ने पूरी घटना से अवगत कराया पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को, मृतक कन्हैयालाल की पत्नी व बच्चों के साथ ही गली में मौजूद अन्य महिलाओं से भी मिलीं मैडम राजे, इस दौरान पहले एयरपोर्ट पर फिर रास्तेभर मैडम को देखने का लोगों में दिखा क्रेज, 28 जून को दिनदहाड़े सरेआम गला काटकर कर दी गई थी टेलर कन्हैयालाल की नृशंस हत्या, मामले में पुलिस ने वारदात के कुछ घण्टों बाद ही मुख्य दो आरोपियों को कर लिया था गिरफ्तार, हालांकि इस मामले में इसके बाद आरोपियों का साथ देने वाले दो और लोगों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार, मामले में NIA केस दर्ज जुटी है तफ्तीश में जबकि आरोपी भेजे गए हैं रिमांड पर

Read More »
एक्शन में अखिलेश

यूपी लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में अखिलेश, पार्टी की सभी इकाइयों को किया भंग: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी खबर, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य की कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से कर दिया है भंग, अब पार्टी की सारी इकाइयों का नए सिरे से किया जाएगा गठन, समाजवादी पार्टी का बदलाव 2 साल बाद 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए हो जाता है अहम, बता दें हाल ही में हुए आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को करना पड़ा था शिकस्त का सामना, जिसके बाद अखिलेश ने पार्टी की सभी इकाइयों को भंग करने में नहीं किया जरा भी संकोच, सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर अखिलेश यादव ने सारी इकाइयों को भंग करने का आदेश कर दिया जारी, समाजवादी पार्टी के हैं कुल 17 प्रकोष्ठ, राज्य स्तर पर अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और होते हैं 12 सचिव, कुल पदाधिकारियों की संख्या होती है 51, जिले और उसके नीचे के स्तर पर अध्यक्ष सहित कुल 31 सदस्य होते हैं प्रकोष्ठ में शामिल

Read More »
ठाकरे के निशाने पर बीजेपी और शिंदे

हिम्मत है तो मध्यवर्ती चुनाव में आओ और लड़ो- उद्धव ठाकरे की शिंदे और बीजेपी को खुली चुनौती: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, बगावत के बाद सत्ता गवां चुके उद्धव ठाकरे ने आज पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर बरसे, ठाकरे ने कहा- ‘हिम्मत है तो मध्यवर्ती चुनाव में आओ और लड़ो, ऐसे खेल को खेलने की बजाय चलो जनता के दरबार में चलते हैं, हम गलत हुए तो लोग हमें घर पर ही बिठा देंगे, अगर आप गलत हो तो लोग आपको घर पर बिठा देंगे, अभी जो हो रहा है वह इस तथ्य पर आधारित है कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान को तोड़ने की कर रहे हैं कोशिश, देश की आजादी के अमृत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र में जो शुरू हुआ है, उसके बारे में सभी सच बोलें, विधानसभा का मनमाना आचरण संविधान का है अपमान,’ पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए बोले ठाकरे- ‘लड़ना है तो मेरे साथ रहिए, शिवसेना को खत्म करने का किया गया है प्रयास’, बता दें आज ही NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होने का किया था बड़ा दावा

Read More »
गहलोत सरकार का तबादला'वार'

गहलोत सरकार का तबादला’वार’, 29 IAS और 16 IPS के बाद अब 4 IAS अधिकारियों के और किए तबादले: गहलोत सरकार का तबादलों का सोमवार, कार्मिक विभाग ने अधिकारियों की तीसरी तबादला लिस्ट की जारी, तीसरी सूची के अनुसार 4 IAS अफसरों का किया गया तबादला, जिसके तहत राजेंद्र किशन को विशिष्ठ शासन सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग, ओमप्रकाश बुनकर को लगाया जिला कलेक्टर कोटा, नलिनी कठोतिया को प्रबंध निदेशक, ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण, हरि मोहन मीणा को निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, इससे पहले कार्मिक विभाग ने आज ही पहले 29 IAS और उसके बाद 16 IPS अधिकारीयों की तबादला सूची की थी जारी, जबकि अभी हाल ही में 2 दिन पहले उदयपुर हत्याकांड के बाद गहलोत सरकार ने जारी की थी 32 IPS अधिकारीयों की सूची, तभी से अन्य IAS IPS अधिकारीयों के तबादलों की जताई जा रही थी आशंका, अब RAS और RPS के तबादलों सूचियों को लेकर भी लगाए जा रहे हैं कयास

Read More »
गहलोत सरकार का बड़ा धमाका

एक दिन में गहलोत सरकार का डबल धमाका, 29 IAS के बाद अब 16 IPS के और हुए तबादले: गहलोत सरकार ने किए 16 IPS अधिकारीयों के तबादले, हाल ही में एक घंटे पहले 29 IAS अधिकारीयों की तबादला सूची हुई थी जारी, अब कार्मिक विभाग ने IPS अधिकारियों की तबादला सूची, विकास कुमार को महानिरीक्षक पुलिस ATS जयपुर, प्रसन्न कुमार खमेसरा को महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज, गौरव श्रीवास्तव को महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, कैलाश चंद बिश्नोई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त 3rd जयपुर, स्वेता धनखड़ को पुलिस उपयुक्त जयपुर मेट्रो रेल, प्रीति जैन को निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी जयपुर, प्रदीप मोहन शर्मा को कमाण्डेंट हाडी रानी बटालियन अजमेर, अभी हाल ही में उदयपुर हत्याकांड के बाद गहलोत सरकार ने जारी की थी 32 IPS अधिकारीयों की सूची, तभी से अन्य IAS IPS अधिकारीयों के तबादलों की जताई जा रही थी आशंका, इसी बीच गहलोत सरकार ने आज किया डबल धमाका, 29 IAS के बाद अब 16 IPS अधिकारियों को किया इधर से उधर

Read More »
बीजेपी में शामिल हुए RCP सिंह

बिहार में नीतीश कुमार को बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री RCP सिंह हुए BJP में शामिल, ये है बड़ा कारण: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, JDU के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री RCP सिंह हुए BJP में शामिल, सूत्रों के अनुसार आरसीपी सिंह को जदयू की तरफ से राज्यसभा ना भेजे जाने के कारण वे काफी समय से पार्टी से चल रहे थे नाराज, हाल ही में आरसीपी सिंह ने हैदराबाद में बीजेपी की कार्यकारिणी में भी लिया था हिस्सा, आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर फिलहाल अभी तक जदयू की तरफ से नहीं आई है कोई प्रतिक्रिया, वहीं जमुई में पत्रकार वार्ता के दौरान आरसीपी सिंह ने पार्टी छोड़ने के दे दिए थे संकेत, जमुई में सिंह से जब पत्रकारों ने पुछा कि आपको जदयू पार्टी का आधार और नीतीश का हनुमान कहा जाता है तो इसके जवाब RCP बोले- ‘मैं नहीं हूं किसी पार्टी का आधार, मैं कभी किसी का हनुमान नहीं रहा, इसे सुधार लें, बाकी मैं किसी के बारे में क्यों कुछ कहूंगा’

Read More »