Day: May 8, 2022

img 20220508 233750

मुरादाबाद, हरिद्वार रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों सहित उत्तराखंड के सीएम को बम से उड़ाने की धमकी: रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेज कर मुरादाबाद, बरेली और हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने अपने को बताया जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी, रुड़की स्टेशन अधीक्षक एलके वर्मा के नाम से रविवार को आया एक अंतरदेशीय पत्र, पत्र में लिखा कि 21 मई को हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद और बरेली के स्टेशनों को उड़ा देंगे बम से, वहीं 23 मई को हरिद्वार के धार्मिकस्थल मंशा देवी, हरकी पैड़ी को भी बनाएंगे निशाना, साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी उड़ा देंगे बम से, स्टेशन अधीक्षक रुड़की ने डीआरएम को धमकी भरे पत्र की प्रति भेजी व्हाटसएप पर, वहीं इस पत्र से जीआरपी तथा आरपीएफ को भी कराया अवगत, रेलवे ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए करा दी है इसकी जांच शुरू, वहीं जीआरपी जुटी आए पत्र की लिखाई और पत्र पर डाकघर की मुहर की पड़ताल करने में, पहले भी कई बार रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिल चुकी है धमकी

Read More »
img 20220508 215736

बीजेपी सांसद रंजीता कोली की सीट ज्यादा पैसे में बेच दी दूसरे पैसेंजर को, हंगामे के बाद भेजा दूसरी फ्लाइट से: भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली के साथ रविवार को गो फर्स्ट एयरलाइंस ने कर दी बड़ी चोट, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट में ट्रैवल करने से रोक दिया गया गो फर्स्ट एयरलाइंस स्टाफ ने, सांसद कोली ने कारण पूछा तो एयरलाइंस के स्टाफ ने दिया जवाब- आज की तारीख में आपसे ज्यादा किराया देकर दिल्ली जाना चाहते हैं, उन्हें दे दी गई है आपकी सीट, इस पर सांसद कोली और उनके साथ चल रहे लोकसभा सेक्रेटरी दीपक कुमार ने करीब 1 घंटे तक एयरपोर्ट पर किया हंगामा, एयरपोर्ट अथॉरिटी और ड्यूटी ऑफिसर को दिया अपना परिचय, तब गो फर्स्ट एयरलाइंस को हुआ इस बड़ी गलती का अहसास, सांसद कोली की सुबह 10 बजे की गुवाहाटी से दिल्ली की थी फ्लाइट, फाइनली हंगामा करने पर गलती का अहसास होने के बाद गो फर्स्ट कंपनी ने डेढ़़ घंटे बाद इंडिगो की फ्लाइट में सांसद और उनके साथ यात्रा कर रहे स्टाफ की दो सीटें बुक करवाकर उन्हें भेजा दिल्ली

Read More »
img 20220508 171556

आदित्य के अयोध्या दौरे पर शिवसेना ने लगाए पोस्टर- असली आ रहा है नकली से सावधान, राउत ने दिया बयान: महाराष्ट्र शिवसेना और एमएनएस के बीच हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर जारी जंग के बीच अब अयोध्या दौरे को लेकर शुरू हुई राजनीति, MNS प्रमुख राज ठाकरे के 5 जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरे बाद अब शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी की 10 जून को अयोध्या दौरे की घोषणा, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को आदित्य ठाकरे के दौरे की तारीख को लेकर अधिकारिक ऐलान करते हुए कहा- कहा, ‘अयोध्या में शिवसेना के स्वागत की शुरू हो गई हैं तैयारियां, आदित्य ठाकरे देश भर से शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ 10 जून को जाएंगे अयोध्या ल और श्रीराम का लेंगे आशीर्वाद, ये बिल्कुल भी राजनीतिक नहीं है, यह हमारे आस्था है.’ वहीं आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे के एलान के साथ ही शिवसैनिकों ने अयोध्या के आसपास लगाए चर्चित पोस्टर, जिनमें लिखा है- ‘असली आ रहा है नकली से सावधान! जय श्रीराम’, शिवसेना द्वारा लगाए गए पोस्टर सियासी गलियारों में बने चर्चा का विषय

Read More »
img 20220508 163607

गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ FIR दर्ज, रेप, ब्लैकमेल सहित लगी कई गंभीर धाराएं: गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे और कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सपने देख रहे युवा नेता रोहित जोशी पे लगे गंभीर आरोप, मंत्री के बेटे रोहित पर दक्षिण दिल्ली इलाके के सदर बाजार थाने में एक जीरो FIR की गई है दर्ज, जिसमें रोहित पर रेप और ब्लैकमेलिंग, अप्राकृतिक मैथुन के अलावा शारीरिक प्रताड़ना जैसे लगे हैं गंभीर आरोप, जिसके चलते कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है रोहित जोशी के खिलाफ, दिल्ली से यह मामला भेजा गया है सवाई माधोपुर के महिला थाने को, पीड़िता ने मंत्री के बेटे के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए सदर थाना पुलिस में धारा 376, 328, 312, 368, 377, 506 और 509 में दर्ज करवाया है मामला, मामले में पीड़िता ने बताया कि- रोहित जोशी ने सबसे पहले सवाई माधोपुर के एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बनाए, उसके बाद ब्लैकमेल कर लगातार करता रहा दुष्कर्म, साथ ही अपने पिता महेश जोशी की राजनीतिक पहुंच का दिखाता था डर

Read More »
images (5)

हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार पर अराजक तत्वों ने लगाए खालिस्तानी झंडे तो मचा हड़कंप, सिसोदिया के निशाने पर BJP: हिमाचल प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर लगे मिले खालिस्तानी झंडे, जिसके बाद मच गया सूबे में हड़कंप, इस घटना को लेकर प्रदेश भाजपा सरकार आई विपक्ष के निशाने पर, आगामी विधानसभा में चुनाव के लिए जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा– ‘बीजेपी एक ‘गुंडे’ को बचाने में लगी रही और उधर कोई विधानसभा पर लगा गया खालिस्तानी झंडा, जो सरकार विधानसभा की सुरक्षा नहीं कर पाई है, वो कैसे बचाएगी जनता को, ये है पूरी तरह से हिमाचल की आबरू का मामला, ये देश की सुरक्षा से भी है जुड़ा हुआ, बीजेपी सरकार पूरी तरह से हुई है फेल,’ वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की इस कृत्य की निंदा, उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने की कायराना हरकत की निंदा, घटना की जांच कराने के दिए आदेश, कहा– दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई’

Read More »
img 20220508 082303

गहलोत सरकार की किसानों को एक और बड़ी राहत, अब 30 जून तक करा सकेंगे फसली ऋण जमा: राजस्थान की गहलोत सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, फसली ऋण जमा करवाने की आखिरी तारीख को 30 मार्च से बढ़ाकर किया 30 जून, खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- ‘राजस्थान सरकार के सहकारी बैंकों से लिए गए अल्पकालीन ब्याजमुक्त फसली ऋणों को जमा करवाने की अन्तिम तारीख थी 31 मार्च, अब इसे बढ़ाकर 30 जून तक करने का किया है फैसला, इस निर्णय से किसानों को ब्याजमुक्त ऋण भुगतान के लिए दो महीने का मिल सकेगा अतिरिक्त समय, साथ ही उन्हें नहीं देना होगा कोई ब्याज भी, ऋण चुकाने पर ये किसान आगे ऋण लेने के लिए भी हो सकेंगे पात्र,’ सहकारी बैंक के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण को जमा कराने की तारीख बढ़ाने को लेकर प्रदेश के किसान लगातार गहलोत सरकार से कर रहे थे मांग

Read More »