Day: May 4, 2022

पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा कि नहीं?

पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा कि नहीं? रेप पीड़िता से थाने में हुए बलात्कार मामले में बोले अखिलेश: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की पीड़िता के परिवार से मुलाकात, मुलाकात के बाद बोले अखिलेश- ‘पीड़िता की मां है बहुत दुखी, जिसकी वजह से वो अपनी बात तक नहीं बता पा रही है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी दीवारें कर रखी हैं इतनी मोटी कि जनता की आवाजें उन तक नहीं पहुंच पाती, चंदौली, गोरखपुर, हाथरस में क्या हुआ आप सबने देखा ही था, जिसने भी ये कृत्य किया है उसे सजा हो, वो जेल जाए और उसे नौकरी से किया जाए बर्खास्त, जीरो टॉलरेंस क्या है गरीब आदमी थाने में जाने से भी घबरा रहा है, डायल 100 को मजबूत करने की बजाए केवल नंबर में बदल दिया, अब क्या पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा कि नहीं चलेगा?’ दरअसल ललितपुर में नाबालिग किशोरी के साथ हुआ था गैंगरेप, लेकिन जब पीड़िता अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची थाने तो थानाध्यक्ष ने ही कर दिया पीड़िता के साथ बलात्कार, हालांकि पुलिस ने आरोपी थानाध्यक्ष को कर लिया है गिरफ्तार

Read More »
img 20220504 203943

…और कितना झूठ बोलेगी यह सरकार- जोधपुर हिंसा को लेकर गहलोत के बयान पर मैडम राजे का पलटवार: बीते सोमवार की रात से मंगलवार सुबह तक जोधपुर शहर में हुई साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर CM अशोक गहलोत के बयान पर पूर्व CM वसुंधरा राजे का पलटवार, कहा- ‘मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि हमने बचा लिया जोधपुर में दंगे होने से, लेकिन संज्ञान में यह आया है कि पत्थर फेंके गए, ATM तोड़े गए, गाडियां जलाई गई, एसिड अटैक हुए, सड़क पर चलते लोगों के चाकू गोद दिए गए, पैर तोड़ दिए गए, महिलाओं से छेड़छाड़ एवं की गई अभद्रता, यहां तक की खुद खाकी वर्दी वालों तक को पीटा गया, यह सब इसलिए हुआ क्योंकि सोमवार रात से शुरू हुए उपद्रव को राज्य सरकार देखती रही चुपचाप,और मंगलवार सुबह तक जोधपुर शहर रहा भय के माहौल में, लेकिन अब अपनी विफलता छिपाने के लिए और कितना झूठ बोलेगी यह सरकार…’ उदयपुर पहुंचे सीएम गहलोत ने कहा- ‘जोधपुर में जो कुछ हुआ, कोई ऐसा मुद्दा नहीं था कि दंगा भड़कने की स्थिति आए, ये तो हम लोगों ने दंगा कहीं होने नहीं दिया, वरना आप जानते हो जब दंगे होते हैं तो क्या होता है’

Read More »
गहलोत पुलिस को बाबा की खुली चुनौती

गोली-लाठी जो चलाना है चला लेना, जेल में डाल देना, मुख्यमंत्री से मिलकर रहूंगा- किरोड़ी की पुलिस को चुनौती: बुधवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में हुए घटनाक्रम आहत दिग्गज बीजेपी नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस आयुक्त आंनद श्रीवास्तव को पत्र लिखकर दी चुनौती, लिखा- ‘आज के घोर अपमान के बाद मैंने तय किया है कि अब मैं जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलूंगा, चाहे आप गोली चलाना, लाठी चलाना या फिर जेल में डाल देना, अब आप कितनी भी व्यवस्था कर लो, मैं आपकी सुरक्षा घेरे को तोड़कर मुख्यमंत्री से मिलूंगा, आप पुलिस की पूरी तैयारी करके रखना, यह कोई धमकी नहीं, यह है मेरी चुनौती, कृपया इसे करें स्वीकार,’ बुधवार को सांसद किरोड़ी लाल मीणा पुलिस को जानकारी देकर दौसा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वेंद्र सिंह से गए थे मिलने, इसके बावजूद पुलिस ने मंत्री आवास सहित पूरे इलाके की कर दी घेराबंदी, बेरिकेटिंग लगाकर यातायात को कर दिया अवरुद्ध, इस तरह का बना दिया माहौल जैसे इलाके में आ गया हो कोई आतंकवादी, यहां तक कि बाबा को इलाके से बाहर निकलने के लिए लेनी पड़ी विश्वेन्द्र सिंह की मदद

Read More »
राजभर देंगे अखिलेश को झटका

बहुत जल्द राजभर भी देंगे अखिलेश को झटका! बीजेपी नेताओं से 2 घंटे तक की बंद कमरे में मुलाकात: उत्तरप्रदेश की सियासत को लेकर बड़ी खबर, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव और आजम खान की नाराजगी झेल रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी दे सकते हैं झटका! सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं से की मुलाकात, योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से बंद कमरे में करीब 2 घंटे तक चली मुलाकात, इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा कि अब ओमप्रकाश राजभर भी दे सकते हैं अखिलेश यादव को झटका, वहीं बीजेपी नेताओं के सात बैठक के बाद राजभर ने यह कहकर अटकलों को खारिज करने की कोशिश, कहा- ‘वह अपने क्षेत्र के कुछ काम के सिलसिले में मिलने के लिए आए थे’, वहीं सियासी गलियारों में एक चर्चा ये भी कि अगर राजभा एक विधायक के तौर पर अपने क्षेत्र के कामकाज के लिए मिलने गए थे तो मंत्री के कार्यालय क्यों नहीं गए?

Read More »
राणा दंपत्ति को सेशन कोर्ट ने दी शर्तों के साथ जमानत

11 दिन से जेल में बंद राणा दंपत्ति को सेशन कोर्ट ने दी शर्तों के साथ जमानत, नहीं कर सकते मीडिया से बात: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मिली जमानत, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान के चलते पिछले 11 दिन से जेल में बंद था राणा दंपति, बुधवार को सेशन कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दे दी राणा दंपति को जमानत, राणा दंपति की जमानत पर अदालत ने 2 मई को की थी सुनवाई, लेकिन फैसला न लिखे जाने के चलते इसे रख लिया गया था सुरक्षित, कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर बेल देते हुए रखी शर्त कि वे इस मुद्दे पर जेल से बाहर आने पर मीडिया से नहीं कर सकते बात, इसके अलावा यदि दंपति की ओर से गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है तो भी उनकी जमानत को किया जा सकता है रद्द, राणा दंपति को जांच के दौरान एजेंसियों को करना होगा पूरा सहयोग, कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद राणा दंपति आज शाम तक आ सकते हैं जेल से बाहर

Read More »
अब जली है दिमाग की बत्ती

5 साल सरकार चलाने के बाद अब जली है दिमाग की बत्ती, बिजली विभाग में है सुधार की ज़रूरत- अखिलेश: देश भर में उपजे बिजली संकट को लेकर सियासत जारी, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट और विभाग के निजीकरण को लेकर साधा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ‘उत्तरप्रदेश में 5 साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में ‘व्यापक सुधार’ की है ज़रूरत, बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार ये बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो कैसे लागू होंगे सुधार, भ्रष्टाचार से साँठगाँठ का अंत ही है हर सुधार का मूल,’ बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में रोस्टर के मुताबिक निर्बाध बिजली का आदेश देते हुए बिजली विभाग में व्यापक सुधार करने की कही थी बात

Read More »
महाराष्ट्र सरकार को SC का झटका

महाराष्ट्र सरकार को SC का झटका, दो हफ्ते के भीतर BMC चुनाव की तारीख घोषित करने के दिए आदेश: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, महाराष्ट्र सरकार को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने BMC और दूसरे निकायों के लंबित चुनाव की तारीख 2 हफ्ते में घोषित करने का दिया आदेश, राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद ही चुनाव कराने की कही थी बात, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- ‘इस आदेश की संवैधानिकता पर बाद में होगी सुनवाई, महाराष्ट्र में 20 नगर निगम, 25 जिला परिषद, 285 पंचायत समितियों, 210 नगर परिषद और 2000 ग्राम पंचायतों में होना है चुनाव, जिन नगर निगमों में चुनाव होंगे उनमें मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, नवी मुंबई, नागपुर, कोल्हापुर और सोलापुर सहित प्रमुख नगर निकाय हैं शामिल

Read More »