



Day: February 14, 2022




दूसरे चरण के बाद सपा ने किया सीटों का शतक पूरा, जनता का शुक्रिया- सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा: उत्तरप्रदेश में दूसरे चरण के तहत 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ संपन्न, शाम 6 बजे तक यूपी में 61 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, सपा सुप्रीमो अखिलेश ने जीत की सीटों का शतक पूरा होने का किया दावा, अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘दूसरे चरण में जनता के समर्थन को देखते हुए कह सकते हैं, दो चरणों में ही सपा-गठबंधन द्वारा जीती जा रही सीटों का शतक हो गया है पूरा, दोनों चरणों में मिले जनता के शत-प्रतिशत समर्थन का हार्दिक शुक्रिया, सात चरणों में से अब तो पूरे हो गये हैं दो, जनता भाजपा से कह रही ‘गो बैक, गो,’ इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने किया था दावा, ‘बीजेपी नेताओं को दो चरणों के मतदान के बाद नहीं आ रही है नींद, अब बीजेपी के नेताओं का उड़ा हुआ है रंग’
14 Feb 2022
Read More »

गोवा-उत्तराखंड के साथ यूपी में दूसरे चरण का मतदान हुआ समाप्त, क्रमशः 78, 62, 61 प्रतिशत से अधिक हुई वोटिंग: उत्तरप्रदेश में दूसरे चरण का मतदान हुआ सम्पन्न तो गोवा-उत्तराखंड के प्रत्याशियों का भविष्य हुआ EVM में कैद, उत्तरप्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक हुआ 61 फीसदी से ज्यादा मतदान, यूपी में दूसरे चरण के तहत 586 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले पर लगी मुहर, वहीं उत्तराखंड में लगभग 62 फीसदी तो वहीं गोवा में 78 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, उत्तराखंड चुनाव में उतरे 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ EVM में कैद, वहीं गोवा के 40 विधानसभा सीटों पर उतरे 301 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद, आगामी 10 मार्च को सामने आएगा चुनावी परिणाम रुपी जनता का फैसला, उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में हुआ सभी सीटों के लिए मतदान, दोनों सूबों के कई दिग्गजों का फैसला हुआ EVM में कैद
14 Feb 2022
Read More »

चन्नी का हेलीकॉप्टर को रोकने के विवाद पर PM मोदी का तंज- कांग्रेस के युवराज के लिए कभी रोका था मुझे भी: पंजाब विधानसभा चुनाव का घमासान पहुंचा अपने चरम पर, सियासी दलों के बीच गहराई तीखी बयानबाजी, इसी बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चंडीगढ़ से होशियारपुर के लिए उड़ान भरने से रोकने पर छिड़े विवाद पर शुरू हुई सियासत, बीजेपी पार्टी के प्रचार के लिए जालंधर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने एक किस्से से दिया इस पर जवाब, 2014 के ऐसे ही एक मामले का जिक्र कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा- ‘2014 के आम चुनावों में उन्होंने (कांग्रेस) रोक लिया था मेरा हेलीकॉप्टर, इसकी वजह यह थी कि उनके युवराज को पंजाब के ही किसी हिस्से में करनी थी विजिट,’ पीएम मोदी ने किस्सा सुनाते हुए बताया- ‘2014 का जब चुनाव था तब मैं गुजरात में सीएम था, मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे घोषित किया था प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार, मैं देश भर में दौड़ रहा था प्रचार के लिए, इसी कड़ी में एक दिन मुझे आना था पठानकोट, वहां से हेलिकॉप्टर लेकर जाना था हिमाचल के दौरे पर, आप हैरान हो जाएंगे कि कांग्रेस के नामदार यानी उनके युवराज का भी उस दिन अमृतसर के आसपास था कोई कार्यक्रम, और उसके लिए उन्होंने (कांग्रेस) मेरे हवाई जहाज को नहीं दिया उड़ने, जिसके कारण मुझे पठानकोट पहुंचने में हुई एक से डेढ़ घंटे की देरी, यही नहीं इसके बाद फिर पठानकोट से भी मुझे नहीं भरने दिया गया उड़ान, इसके चलते मेरे हिमाचल के दो कार्यक्रम हो गए थे कैंसिल, विपक्ष को इस तरह परेशान करना रही है कांग्रेस की नीति,’ पीएम मोदी ने आगे कहा- ये वो ही लोग हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से मांग रहे थे सबूत और पाकिस्तान से कर रहे थे दोस्ती
14 Feb 2022
Read More »

राजस्थान को मिले चार नए आईपीएस अधिकारी, UPSC के निर्णय के बाद कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश: राज्य के चार RPS अफसरों का IPS में हुआ प्रमोशन, दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के निर्णय के बाद आज राज्य कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, प्रदेश में RPS से IPS में पदोन्नति के लिए रिक्त थे पांच पद, इसके लिए राज्य सरकार ने UPSC को भेजा था 15 अफसरों का पैनल, बैठक में चार अफसरों सुरेन्द्र सिंह, संजीव नैन, नरेन्द्र सिंह और योगेश गोयल के नाम पर लगी मुहर, डीओपीटी से मिले निर्देश के बाद राज्य कार्मिक विभाग ने सभी चारों अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश किए जारी, हालांकि एक आरपीएस सत्यपाल मिढ़ा को भी माना गया है पदोन्नति के योग्य, लेकिन उनके खिलाफ एसीबी में मामला विचाराधीन होने के कारण निर्णय के अधीन रखा गया है मिढ़ा का नाम, इस संबंध में डीओपीटी के निर्देश के बाद निकाले जाएंगे आदेश
14 Feb 2022
Read More »

प्रधानमंत्री के कारण नहीं मिली मेरे हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की इजाजत- चन्नी का पीएम मोदी पर निशाना: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग हुई तेज, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी की होशियारपुर में आयोजित रैली में ना जा पाने के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, सूबे के मुख्यमंत्री चन्नी ने किया दावा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के कारण उनके हेलिकॉप्टर को होशियारपुर जाने की नहीं दी गई अनुमति, मैं सुबह 11 बजे ऊना में था, लेकिन अचानक पीएम मोदी की रैली के कारण होशियारपुर के लिए हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से कर दिया गया मना क्योंकि इस क्षेत्र को कर दिया गया था नो फ्लाइंग जोन घोषित, जिसके कारण मेरा हेलिकॉप्टर नहीं भर पाया उड़ान और मैं राहुल गांधी की रैली में नहीं हो सका शामिल, अगर प्रधानमंत्री को लैंडिग की दी जा सकती है इजाजत तो फिर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत क्यों नहीं दी जा सकती,’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज होशियारपुर विशाल जनसभा को किया था संबोधित, कुछ कारणों की वजह से सीएम चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली थी इजाजत, जिसके कारण राहुल गांधी की सभा में नहीं पहुंच पाए थे चन्नी
14 Feb 2022
Read More »

सांसद किरोड़ी मीणा पहुंचे बांदीकुई, RSS के वरिष्ठ प्रचारक शिवलहरी के पिता के निधन पर जताया शोक: बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का बांदीकुई दौरा, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक शिवलहरी के पिता के निधन पर जताया शोक, सांसद मीणा ने शिवलहरी के आवास पर जाकर दिवंगत रामजीलाल शर्मा के चित्र पर की पुष्पांजलि, डॉ किरोड़ी मीणा ने शिवलहरी और माता कमला देवी से की मुलाकात और बंधाया ढांढस, इस दौरान संघ के कई प्रचारक और बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भी रहे मौजूद, शिवलहरी के पिता रामजीलाल शर्मा का 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन, बीते गुरुवार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ली रामजीलाल शर्मा ने अंतिम सांस, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कर चुके हैं संवेदना प्रकट, बीते शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई विधायकों और सांसदों ने भी बांदीकुई पहुंच कर दिवंगत आत्मा को प्रेषित की थी श्रद्धांजलि
14 Feb 2022
Read More »



