Day: December 26, 2021

digvijay singh 1553065989 lb

40-50 साल की महिलाएं करती हैं PM मोदी को पसंद, जींस पहनने व मोबाइल का यूज करने वाली नहीं- दिग्गी: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक और विवादित बयान हुआ वायरल, भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- एक बार प्रियंका गांधी ने बताई थी एक बड़ी रोचक बात, यह बात नहीं आई कभी हम लोगों के दिमाग में, प्रियंका ने कहा था कि 40 से 50 साल की जो महिलाएं हैं वो हैं पीएम मोदी से ज्यादा प्रभावित, जबकि कम उम्र की लड़कियां जो जींस पहनती हैं और मोबाइल का यूज करती हैं वो नहीं हैं मोदी से प्रभावित, इस पर बात करने की है जरूरत,’ दिग्गी राजा के दो दिन पहले सावरकर पर दिए गए विवादित बयान के बाद अब पीएम मोदी को लेकर दिया गया यह बयान हो रहा जबरदस्त

Read More »
kirodi lal meena 3

असिस्टेंट कमांडेंट विकास जाखड़ के इस्तीफे से आहत डॉ किरोड़ी ने गहलोत से की डोटासरा के इस्तीफे की मांग: प्रदेश में हो रही विभिन्न भर्तियों में धांधली से आहत शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ ने दिया CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट पद से इस्तीफा, जाखड़ के इस्तीफ़े से आहत हुए राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की पीसीसी चीफ डोटासरा के इस्तीफे के मांग, डॉ किरोड़ी ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट विकास जाखड़ ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली व आपके प्रिय पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस के मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा जी से आहत होकर राष्ट्रपति जी को दे दिया है इस्तीफा, मुख्यमंत्री जी, मैं लंबे समय से प्रदेश के बेरोजगारों की ओर से करता आया हूं आपसे निवेदन, कि REET, SI, JEN व अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की हो सीबीआई जांच, धांधली के सबूत भी मैंने मीडिया के माध्यम से किए हैं सार्वजनिक, मुख्यमंत्री जी, राजस्थान के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है आपके पूर्व शिक्षा मंत्री ने, इसकी लपटें जा रही हैं RPSC तक, मुख्यमंत्री जी आप तो कहते हो कि हर गलती मांगती है कीमत, तो प्रदेशाध्यक्ष जी के इस्तीफे में देरी क्यों? CBI से जांच की अनुशंसा में देरी क्यों? शर्म की बात है कि इतने सबूत मिलने के बावजूद भी मुख्यमंत्री जी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का नहीं लिया है इस्तीफा, कहीं ऐसा तो नहीं कि जारोली की जांच होगी तो आप की सरकार के भी हों गिरने के आसार? CBI जांच से डरने का यही कारण तो नहीं है?

Read More »
eshethvveai2bkj sixteen nine

जसकौर मीणा ने गहलोत सरकार पर लगाए आरोप- लाभार्थियों तक पैसा नहीं पहुंचने देते विधायक और अधिकारी: दौसा से बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने गहलोत सरकार पर जमकर कटाक्ष करते हुए लगाए गम्भीर आरोप, मीणा ने कहा- सरकार के 3 साल हो गए, लेकिन वह केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर ले रही है यश, चाहे बात जल जीवन मिशन की हो या फिर अन्य योजना की, भारत सरकार ने जल जीवन मिशन में जो पैसा दिया उसमें राज्य सरकार ने अपनी तरफ से नहीं दिया कोई अंशदान, जबकि उस पैसे की जनता के बीच वाहवाही ले रही है गहलोत सरकार, वहीं दूसरी ओर पक्का घर, जनधन खाता, शौचालय के लिए पैसा मिलना, गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं का केंद्र सरकार ने लाभार्थी के खाते में जमा करवाया सीधा पैसा, जिससे कोई बिचौलिया पैसा नहीं खा सके और नहीं हो सके करप्शन, वहीं राजस्थान सरकार किसी भी तरीके से लाभार्थियों को पूरा लाभ नहीं दे रही है, बल्कि बिचौलियों को बीच में डालकर चाहे फिर वह उनके विधायक हों या अधिकारी यह लाभार्थियों तक पूरा पैसा नहीं पहुंचने दे रही

Read More »
4tqsnamdbe

कृषि कानूनों पर दिए बयान पर मचे बवाल के बाद अब तोमर ने दी सफाई, कहा- मैंने ऐसा नहीं कहा था: केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर दिए अपने बयान से मचे बवाल के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी अब सफाई, तोमर ने कहा उनके बयान का निकाला गया है गलत मतलब, नए बयान में तोमर ने कहा- ‘मैंने यह कहा था कि हमारी सरकार ने बनाया था एक बढ़िया कानून, कुछ वजहों से इस कानून को ले लिया गया वापस, लेकिन सरकार आगे भी किसानों की बेहतरी के लिए करती रहेगी काम,’ इससे पहले शुक्रवार को नरेंद्र सिंह तोमर ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि- कृषि क्षेत्र में निजी निवेश का आज भी है अभाव, हम लेकर आए थे कृषि सुधार कानून, लेकिन कुछ लोगों को नहीं आया यह रास, जबकि वह 70 वर्षों की आजादी के बाद था एक बड़ा सुधार, जो नरेंद्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में बढ़ रहा था आगे, लेकिन सरकार नहीं है निराश, हम एक कदम पीछे हटे हैं, फिर बढ़ेंगे आगे, क्योंकि हिंदुस्तान का किसान है हिंदुस्तान की रीढ़ की हड्डी

Read More »
2021 3image 16 57 582692619rakeshtiket

फिर से शुरू हो सकता है किसान आंदोलन- राकेश टिकैत ने कहा- भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक है ओवैसी: 5वें सूरजमल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग लेने शनिवार को जयपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, आगरा से जयपुर जाते समय दौसा कलेक्ट्रेट चौराहे पर की पत्रकारों से बातचीत, टिकैत ने कहा- ‘अभी खत्म नहीं हुआ है किसान आंदोलन, यदि तय समय पर किसानों से किए गए वादे नहीं किए पूरे तो फिर शुरू हो सकता है आंदोलन, केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही किए हैं रद्द, किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं अभी, एमएसपी पर भी अभी नहीं बनाया है कानून, हालांकि इसे बनाने के लिए कमेटी गठित करने की चल रही है कवायद, लेकिन सरकार की चाल है बहुत धीमी, यदि ऐसा ही रहा तो किसी भी समय फिर शुरू कर दिया जाएगा किसान आंदोलन,’ वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर टिकैत ने किया दावा- यूपी का किसान उसे ही वोट देगा, जो देगा उसे फायदा देगा, वहीं एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसते हुए टिकैत, कहा- भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक हैं ओवैसी, लोगों को रहना चाहिए उनसे सावधान

Read More »