Day: November 30, 2021

ममता का मिशन महाराष्ट्र!

ममता का मिशन महाराष्ट्र! आदित्य ठाकरे-राउत से हुई मुलाकात, नवाब बोले- कांग्रेस बिना संभव नहीं..:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC मुखिया ममता बनर्जी दो दिन के दौरे पर मंगलवार को पहुंचीं मुंबई, बनर्जी ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत से की मुलाकात, स्वास्थ्य कारणों के चलते उद्धव से नहीं हो पाई मुलाकात, बनर्जी के इस दौरे के बाद से एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ तीसरे मोर्चे की चर्चा तेज, ममता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार से बुधवार को करेंगी मुलाकात, ममता के दौरे को लेकर NCP नेता नवाब मलिक का बयान- ‘ममता दीदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और कल दोपहर 3 बजे पवार साहब से करेंगी मुलाकात, हर पार्टी को अपना आधार बढ़ाने का प्रयास करने का है पूरा अधिकार, लेकिन कांग्रेस को बाहर रखकर बीजेपी के विरोधियों को एकजुट करना है असंभव, कांग्रेस को छोड़कर एक संयुक्त विपक्षी मोर्चा नहीं है संभव, पवार साहब भी कई बार इसे कर चुके हैं स्पष्ट’, ममता के मिशन को नवाब मलिक ने दिया बड़ा धक्का

Read More »
बेनीवाल ने ओम बिरला से की मुलाकात

बेनीवाल ने ओम बिरला से की मुलाकात, बहरीन नहीं जा पा रहे होनहार खिलाड़ियों की मदद की उठाई मांग: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की मुलाकात, संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की मुलाकात, बहरीन में आयोजित होने हैं एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021, इन गेम्स में भाग लेने जा रही राजस्थान के सीकर जिले की दृष्टिबाधित एथलीट शालिनी चौधरी और उसकी अभिभावक साथ ही बीकानेर के एक एथलीट विकास भाटिवाल के मामले में हुई मुलाकात, इन दोनों होनहार खिलाड़ियों के पासपोर्ट और वीजा में खामी के चलते आ रही है परेशानी, पासपोर्ट से संबंधित जानकारी जिम्मेदारों की खामी से वीजा पर अंकित कर दी गई है गलत, अधिकारियों की गलती की वजह से होनहार खिलाड़ी नहीं जा पा रहे हैं बहरीन, बेनीवाल ने ओम बिरला को दी मामले की जानकारी, लोकसभा अध्यक्ष से किया आग्रह, मामले में हस्तक्षेप करके समाधान करवाने की रखी मांग, जिससे दोनों होनहार खिलाड़ी बहरीन जाकर भारत का नाम कर सकें रोशन, मामले को लेकर खेल एवं युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर जी को भी बेनीवाल ने लिखा पत्र

Read More »
CM गहलोत का मंत्रियों को नया टास्क

CM गहलोत का मंत्रियों को नया टास्क, 15 दिसंबर से हफ्ते में 3 दिन दो-दो मंत्री PCC में करेंगे जनसुनवाई: मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद अब गहलोत सरकार के मंत्रियों को जनता से जुड़ने और लोगों की समस्याओं को सुनने का दिया टास्क, मंत्रियों को जिलों के दौरे पर जाने से दो दिन पहले स्थानीय कांग्रेस संगठन को देनी होगी सूचना, कांग्रेस मुख्यालय में आज हुई बैठक में सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने मंत्रियों को नए टास्क के बारे में दी जानकारी, सीएम गहलोत ने मंत्रियों को संगठन के निर्देश मानने के साथ जनता से जुड़ने की दी नसीहत, मंत्रियों को 15 दिसंबर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका करना होगा समाधान, PCC में सोमवार से बुधवार तक सप्ताह में मंत्री तीन दिन करेंगे जनसुनवाई, हर दिन दो-दो मंत्री पीसीसी में रहेंगे मौजूद, मंत्रियों को अपने सरकारी बंगलों पर भी हर दिन जनसुनवाई करने के दिए गए निर्देश, डोटासरा बोले- ‘मंत्री जनसुनवाई की होगी मॉ​निटरिंग’

Read More »
मोदी सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से MSP समेत दूसरे मुद्दों पर कमेटी बनाने के लिए मांगे पांच नाम

मोदी सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से MSP समेत दूसरे मुद्दों पर कमेटी बनाने के लिए मांगे पांच नाम: तीन कृषि कानून वापस लेने के बाद अब केन्द्र सरकार ने बढ़ाए और कदम, मोदी सरकार ने एमएसपी (MSP) समेत कई मुद्दों पर कमेटी बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से मांगें हैं पांच नाम, सरकार किसान संगठनों के साथ एमएसपी को लेकर करेगी चर्चा, सूत्रों का दावा- किसान संगठन जल्द अपना आंदोलन कर सकते हैं खत्म, किसान संगठन सबकी सहमति से 4 दिसंबर को आंदोलन खत्म करने की दे सकते हैं तारीख, इधर हरियाणा सरकार किसानों के साथ कल यानी बुधवार को करेगी बैठक, इस दौरान सरकार किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने पर करेगी चर्चा, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी किसानों पर दर्ज हुए केसों की मांगी है लिस्ट

Read More »
आसाराम को खत्म करने की हो रही साजिश!

आसाराम को जेल में खत्म करने की हो रही है साजिश! समर्थकों ने आश्रम मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप: यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू के समर्थकों ने जोधपुर में लगाए पोस्टर, इन पोस्टर्स में आसाराम की लीगल टीम पर लगाए गए हैं गंभीर आरोप- ‘जिस तरह काम कर रही है लीगल टीम, ऐसे में तो जेल में ही मर जाएंगे आसाराम’, पोस्टर में आसाराम के खिलाफ षडयंत्र की कही गई है बात, यह भी कहा गया है कि आसाराम को महंत नरेंद्र गिरी की तरह किया जा सकता है समाप्त, अखाड़ा परिषद के महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, इसी तर्ज पर आसाराम के आसपास के लोग कर सकते हैं उन्हें खत्म, वहीं जोधपुर में बांटे गए पर्चों में आसाराम की अरबों की सम्पत्ति हड़पने का भी लगाया गया है आरोप, पर्चे में आरोप है कि रिहाई में ढिलाई की वजह है बापू की खरबों की सम्पत्ति, एक पोस्टर में नजर आ रहे हैं बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी, स्वामी ने माना है कि ‘पैरोकार ही है गद्दार’, ऑन रिकॉर्ड बोला है कि बापू के आश्रम मैनेंजमेंट के लोग ही उन्हें बाहर नहीं आने देना चाहते

Read More »
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं राजभवन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं राजभवन, राज्यपाल कलराज मिश्र से की शिष्टाचार मुलाकात: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पहुंचीं राजभवन, राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात, राजभवन में हुई दोनों दिग्गजों की मुलाकात, मैडम राजे ने इसे बताया है शिष्टाचार भेंट, दोनों के बीच कई मुद्दों पर हुई बातचीत, मैडम राजे जब भी होती हैं जयपुर में, राजभवन जाकर करती हैं राज्यपाल से मुलाकात, मैडम राजे का जयपुर के EHCC अस्पताल भी जाने का भी है कार्यक्रम, मैडम राजे यहां जैन साध्वी कनकप्रभा जी से करेंगी मुलाकात और उनके स्वास्थ्य की लेंगी जानकारी

Read More »
प्रदेश की सियासत की सबसे बड़ी खबर

प्रदेश की सियासत की सबसे बड़ी खबर, प्रदेश में फिर होगा मंत्रिमंडल पुनर्गठन! CM गहलोत ने दिए संकेत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा संकेत, बजट सत्र के बाद फिर मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दिए संकेत, आज पीसीसी में महंगाई के मुद्दे पर आयोजित एक अहम बैठक में पहुंचे थे सीएम गहलोत, वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया बड़ा संकेत, आगामी बजट सत्र बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दिए संकेत, सीएम गहलोत ने कहा- ‘आलाकमान से चर्चा करके लेंगे अनुमति, अभी हमने सबको एडजस्ट करने की पूरी कोशिश, फिर भी कुछ लोगों को नहीं ले पाए मंत्रिमंडल में’, सीएम के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, 21 नवंबर को हुए मंत्रिमंडल पुनर्गठन में 12 नए मंत्रियों ने ली थी मंत्रीपद की शपथ, संख्या के हिसाब से पूरे 30 मंत्री हैं गहलोत मंत्रिमंडल में, ऐसे में अगर होता है एक ओर मंत्रिमंडल पुनर्गठन तो मौजूदा कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी होना है तय? क्या परफोर्मेंस बनेगा मंत्री पद से हटाने का क्राइटिरिया? सीएम गहलोत के इस बयान से पुराने मंत्रियों में हड़कंप, क्योंकि ये तो है तय की नए मंत्रियों में से तो नहीं होगी किसी की भी छुट्टी!

Read More »