



Day: November 7, 2021


कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेता भेजते हैं शोक संदेश, जबकि 600 लोग शहीद हो गए लेकिन…- मलिक का बड़ा बयान: किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक के निशाने पर मोदी सरकार, मलिक ने कहा- ‘किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद हो गए तो लोकसभा में प्रस्ताव तक नहीं किया गया पास, जबकि कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेता जारी कर देते हैं शोक संदेश,’ एक कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कहा- देश में इतना बड़ा आंदोलन आज तक नहीं चला, जिसमें 600 लोग शहीद हो गए, कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेताओं का जाता है शोक संदेश, लेकिन 600 किसानों का प्रस्ताव लोकसभा में नहीं हुआ पास, किसानों के मुद्दे पर मैं कुछ कहूंगा तो विवाद होता है, ये अखबार वाले ऐसा कर देते हैं कि मैं दो हफ्ते तक करता हूँ इंतजार, कि दिल्ली से तो नहीं आएगा कोई टेलिफोन, हालांकि, गवर्नर को हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन मेरे जो शुभचिंतक है, कहते हैं कि ये कुछ बोले और हटे, फेसबुक पर लिखते हैं कि आप जब इतना महसूस करते हो तो इस्तीफा क्यों नहीं देते, मैं कहता हूं कि क्या आपके पिता जी ने बनाया था मुझे गवर्नर, मुझे दिल्ली के जिन 2-3 बड़े लोगों ने बनाया था गवर्नर, मैं उनकी इच्छा के खिलाफ बोल रहा हूं, मैं तो यह जानकर ही बोल रहा हूं कि उनको दिक्कत होगी, वे जिस दिन कहेंगे कि हमें दिक्कत है छोड़ दो, मैं नहीं लगाऊंगा एक भी मिनट
7 Nov 2021
Read More »

थर्ड ग्रेड अध्यापक का बदलेगा उपनाम- डोटासरा का बड़ा एलान, अध्यापक के नाम के साथ ‘थर्ड’ शब्द नहीं अच्छा: शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के थर्ड ग्रेड अध्यापकों को लेकर दिया बड़ा बयान, डोटासरा ने कहा- ग्रेड थर्ड अध्यापकों के पदनाम में किया जाएगा बदलाव, सीकर जिले के घस्सू गांव में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बोले डोटासरा- अध्यापक के नाम के साथ ‘थर्ड’ शब्द नहीं लगता अच्छा, अध्यापक को नहीं करना चाहिए थर्ड ग्रेड, इस व्यवस्था में किया जाना चाहिये बदलाव, शिक्षकों में सैकेंड ग्रेड, वरिष्ठ अध्यापक और पीटीआई जैसे हैं पदनाम, उनकी इच्छा है कि थर्ड ग्रेड अध्यापक की जगह अगर सामान्य अध्यापक हो तो होगा ज्यादा बेहतर, पदनाम में बदलाव करने के लिये सीएम अशोक गहलोत और विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
7 Nov 2021
Read More »

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उपचुनाव की हार पर राजस्थान, हिमाचल व बंगाल इकाई को पड़ी फटकार!: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की मीटिंग की शुरूआत, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और दिग्गज बीजेपी नेताओं के साथ 342 नेताओं ने लिया भाग, अगले साल पांच बड़े राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीतियों पर हुआ बैठक में महामंथन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का रखा लक्ष्य- ‘भाजपा का सर्वश्रेष्ठ परिणाम आना है बाकी’, सियासी सूत्रों का दावा – ‘उपचुनाव के प्रदर्शन को लेकर हुई चर्चा, राजस्थान, हिमाचल और बंगाल इकाई को पड़ी फटकार, नड्डा ने गुटबाजी खत्म कर पार्टी को मजबूत करने की दी नसीहत’
7 Nov 2021
Read More »

गांधीवादी नेता जयनारायण पूनिया का निधन, भाजपा और कांग्रेसी दिग्गजों ने जताया शोक: पूर्व कैबिनेट मंत्री और तारानगर के पूर्व विधायक जयनारायण पूनिया का निधन, हिसार के सप्रा अस्पताल में थे भर्ती,आज सुबह ली अन्तिम सांस, दोपहर 2 बजे होगा जयनारायण पूनिया का अन्तिम संस्कार, दिग्गज जाट नेता के निधन पर को कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने जताया शोक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक, गहलोत का ट्वीट, ‘भाजपा विधायक जयनारायण पूनिया के निधन का समाचार है दुखद, इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें यह आघात सहने की दें शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांत प्रदान करें शांति’, मैडम राजे ने भी जताई संवेदना- ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तारानगर से पूर्व विधायक जय नारायण पूनिया जी के निधन का समाचार सुन मन है आहत, स्व.जयनारायण जी ने आजीवन लोगों की सेवा की और उनका लगभग 50 वर्ष का राजनैतिक जीवन क्षेत्र की जनता को रहा समर्पित’
7 Nov 2021
Read More »



