Day: June 16, 2021

img 20210616 wa0244

REET 2021 परीक्षा की तारीख का हुआ एलान, आगामी 26 सितम्बर को होगा REET परीक्षा का आयोजन: 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी REET परीक्षा, सरकार ने ने सितंबर में परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय, EWS अभ्यर्थियों के लिए 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन, बहुत जल्द माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जारी करेगा संशोधित विज्ञप्ति, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर दी जानकारी, पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है REET परीक्षा

Read More »
img 20210616 wa0226

पायलट जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान-स्वाभिमान पाने का कर रहे हैं प्रयास- दीपेंद्र सिंह: प्रदेश में जारी सियासी संग्राम के बीच अब आया सचिन पायलट समर्थक विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पदों के लिए सौदेबाजी की खबरों को बताया सरासर गलत, कहा- कैबिनेट, बोर्ड और निगम में कई पदों के लिए सौदेबाजी की ये खबरें हैं बिल्कुल झूठी, सचिन पायलट प्रदेश के जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान और स्वाभिमान पाने का कर रहे हैं प्रयास, जिन लोगों ने 2014 के बाद से वसुंधरा राजे और मोदी की भाजपा सरकारों के कोप का डटकर किया मुकाबला, जिन्होंने 2013 में अपनी अब तक की सबसे बुरी हार के बाद कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए बहाया अपना खून और पसीना, 200 में से केवल 21 सीटें प्राप्त करने वाली पार्टी को पूरे सम्मान के साथ सत्ता में आए लेकर, ऐसे में राजनीतिक नियुक्तियाँ उन लोगों को दी जानी चाहिए जिन्होंने मतदान केंद्रों पर कांग्रेस को जीत दिलाने का उठाया है बोझ, न कि सेवानिवृत्त हुए नौकरशाहों और अधिकारियों को, जिनकी वफादारी है अस्थायी, हमें ऐसे सभी मुद्दों के समाधान के लिए आलाकमान द्वारा की गई प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है जो हमने उठाए हैं

Read More »
img 20210616 wa0202

प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट पहुंचे जयपुर, इंद्राज गुर्जर ने की पायलट से मुलाकात: प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे जयपुर, समर्थक विधायकों से मुलाकातों का दौर हुआ शुरू, विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर ने की सचिन पायलट से मुलाकात, सभी समर्थक विधायकों से मुलाकत के बाद पायलट अगली रणनीति पर करेंगे विचार, वहीं पायलट से मुलाकात के बाद बोले इंद्राज गुर्जर- सचिन पायलट के साथ है और रहेंगे, पायलट जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं, गद्दार किसे बोला जा रहा है? हम लोग तो निष्ठा से हैं कांग्रेस के साथ, ऐसे लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं जो कभी बीजेपी तो कभी रहे हैं बसपा के साथ

Read More »
img 20210616 wa0191

वसुंधरा को आगे रखे बिना सत्ता में वापसी नहीं संभव, दो बार प्रचंड बहुमत लाने वाली एकमात्र नेता हैं राजे- गुंजल: प्रदेश कांग्रेस में चल रही सियासी खींचतान के बीच अब प्रदेश भाजपा में भी मुखर हुए स्वर, प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग्स से वसुंधरा राजे की फ़ोटो नहीं होने से नाराज हैं मैडम राजें समर्थक, विधायक प्रहलाद गुंजल ने दिया बड़ा बयान, कहा- वसुंधरा राजे हैं सर्वमान्य नेता, राजस्थान में दूसरा ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसके दम पर आ जाए सत्ता, अभी राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री के जितने भी हैं दावेदार, इन दावेदारों पर जनता का उतना भरोसा नहीं है, जितना भरोसा जनता करती है वसुंधरा राजे पर, भैरो सिंह जैसे कद्दावर नेता भी नहीं ला पाए थे राजस्थान में कभी पूर्ण बहुमत, लेकिन वसुंधरा राजे दो-दो बार लेकर आईं प्रचंड बहुमत, इस बात को नहीं किया जा सकता है नजरंअदाज, मेरे खुद के वसुंधरा राजे से रहे हैं मतभेद रहे हैं, कल उनके सामने खड़ा था, आज उनके साथ हूं, मैं अपने दोनों अनुभव से कह रहा हूं, वसुंधरा राजे जितना बड़ा कद और उतना ही बड़ा मन, आज की तारीख में राजस्थान के किसी नेता में नहीं

Read More »
img 20210616 wa0176

पायलट को तीन मंत्री पद से करना होगा संतोष, गृह विभाग से हो सकती भरपाई, मान गए तो विस्तार जल्द: आलाकमान से मीटिंग के इंतजार के बाद जयपुर के लिए रवाना हुए सचिन पायलट, विशेष सूत्रों की मानें तो पायलट को तीन मंत्री पद की दी गई है फाइनल ऑफर, बाकी समर्थक विधायकों को बोर्ड और निगम में किया जाएगा एडजस्ट, वहीं सूत्रों की मानें तो अभी तक इस ऑफर पर पायलट ने नहीं दी है अपनी सहमति, पायलट अभी भी अपने लिए मांग रहे 5 से 6 मंत्रीपद, लेकिन इस बार आलाकमान से आई है 3 मंत्रिपद की दो टूक, अब जयपुर में अपने समर्थक विधायकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद पायलट लेंगे फैसला, इसी बीच आई एक और बड़ी खबर, अगर पायलट तीन मंत्री पद के लिए मान जाते हैं तो गृह मंत्रालय जैसे भारी विभाग से हो सकती है भरपाई, यानी सचिन पायलट को दिया जा सकता है गृह विभाग, अमूमन गृह मंत्रालय या तो मुख्यमंत्री रखते हैं अपने पास या दूसरे नम्बर के नेता को दिया जाता है यह विभाग, हालांकि गृह विभाग आसानी से नहीं छोड़ेंगे सीएम गहलोत, लेकिन इस सियासी विवाद को निपटाने का बस यही है एक मात्र विकल्प, इसलिए सीएम गहलोत को भी पीछे खींचना होगा एक कदम, मगर यह सब मुमकिन है जब सचिन पायलट मान जाएं तब, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 2 महीने का होम क्वारंटाइन भी बन सकता मंत्रिमंडल विस्तार में बाधा, लेकिन इस पर भी आई सियासी जानकारों की टिप्पणी, अगर पायलट तीन मंत्री पद के लिए भर देते हैं हां तो सीएम अशोक गहलोत भी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल को लिख देंगे पत्र, सारी बातों का लब-ओ-लुआब राजस्थान में इसी महीने जल्द से जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम

Read More »
navbharat times40

कोरोना वायरस पर बढ़ता कंट्रोल, 62224 नए मामले आए सामने लेकिन 2542 लोगों की गई जान भी: देशभर में कंट्रोल में दिख रहे कोरोना के नए मामले लेकिन मौतों के आंकड़ों से डर थोड़ा बरकरार, पिछले 24 घंटे में देशभर में 62 हजार 224 कोरोना के नए मामले आए सामने, इस दौरान 1 लाख 7 हजार 628 कोरोना संक्रमित हुए ठीक भी, लेकिन बीते 24 घण्टों में 2542 मरीजों की हुई मौत भी, इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,090 की आई कमी, देशभर में अब एक्टिव मामलों का आंकड़ा हुआ 8 लाख 65 हजार 432, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित, इनमें से 2 करोड़ 83 लाख 88 हजार 100 लोग हो गए हैं ठीक भी, वहीं अभी तक 3 लाख 79 573 लोगों ने कोरोना वायरस के चलते गंवा दी है जान

Read More »