Day: June 13, 2021

img 20210613 wa0249

इस्तीफा मांगने सहित अन्य खबरों का हरीश चौधरी ने किया खंडन- पावर ब्रोकर्स के इशारों पर आ रही हैं प्लांटेड खबरें: मीडिया में छपी राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से इस्तीफा मांगने सहित अन्य खबरों का चौधरी ने किया खंडन, बाड़मेर में एक प्रेसवार्ता के दौरान खुलकर बोले हरीश चौधरी, कहा- मैंने दिल्ली में किसी भी नेता से नही किया सम्पर्क, सिर्फ प्लांटेड खबरें आ रही हैं सामने मीडिया रिपोर्ट्स के आरोपों पर बोले हरीश चौधरी- मीडिया में पावर ब्रोकर्स के आधार पर मेरे खिलाफ़ रची जा रही है साजिश, मैं कानूनी रूप इस मामले को लड़ूंगा, प्रेस कौंसिल सबके पक्षों को सुनने की संस्था है मैं उसमे रखूंगा अपना पक्ष, जनता के मूल मुद्दों से भटकाने प्रयास कर रहे पावर ब्रोकर्स, हरीश चौधरी किसी के कंधे पर सवार होकर आगे नही बढ़ा, मैनें बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के सीखी है राजनीति, मैं संघर्ष से आगे बढ़ा हूं, मीडिया पावर ब्रोकर्स के इशारों पर कर रहा है मेरे खिलाफ काम,’ वहीं विधायको के फोन टेपिंग के मामले पर बोले हरीश चौधरी- मुझे इस मामले की नही है कोई जानकारी, हां लेकिन यदि कोई आरोप लगा रहा है तथ्य करे प्रस्तुत

Read More »
img 20210613 wa0239

बीजेपी ने दी सचिन पायलट को ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुले हैं दरवाजे: 10 महीने बाद भी अनसुलझे मुद्दों के कारण आलाकमान से नाराज चल रहे सचिन पायलट को बीजेपी ने दी ऑफर, इशारों में पायलट को ऑफर देते हुए जयपुर ग्रामीण सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा- ‘कांग्रेस पार्टी में नहीं बचा है कोई विजन, इसलिए कांग्रेस नेताओं को पार्टी छोड़कर विजन वाली दूसरी पार्टी में जाना चाहिए,’ सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने के सवाल के जवाब में बीजेपी प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा- ‘हमारी पार्टी उन सभी लोगों के लिए खुली हुई है जो देश को देते हैं प्राथमिकता, और अपनी विचारधारा ‘इंडिया फर्स्ट’ कर सकते हैं,’ वहीं कांग्रेस पार्टी में फूट के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार बताते हुए बीजेपी सांसद राठौर ने कहा- जब केंद्र में आपका नेतृत्व कमजोर होता है तो क्षेत्रीय नेता अपनी मनमर्जी करते हैं, भले ही आपका संदेश कुछ भी हो, चाहे पंजाब हो या राजस्थान, विजन नहीं होने की वजह से नेता पार्टी छोड़कर विजन वाली पार्टी करेंगे जॉइन,’ पायलट गुट के विधायक की ओर से फोन टैपिंग का आरोप लगाए जाने को लेकर बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर- ‘पद, सत्ता और धन को लेकर 2.5 साल से राजस्थान कांग्रेस में है आंतरिक कलह, कभी वे महीनों तक होटल में रहते हैं तो कभी सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल होता है फोन टैपिंग के लिए

Read More »
img 20210613 wa0202

सचिन पायलट की बढ़ती लोकप्रियता, आज फिर ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड में चल रहा- #जहांपायलटवहांहम: राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच लगातार बढ़ रही सचिन पायलट की लोकप्रियता, पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं सचिन पायलट, वहीं आज रविवार को भी ट्विटर पर एक बार फिर टॉप ट्रेंड में आए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट , रविवार सुबह से टॉप ट्रेंड में चल रहा #जहांपायलटवहांहम, लगभग 18 हजार से ज्यादा लोग कर चुके इस पर ट्वीट, इसके साथ ही देखने को मिली अजब तस्वीर, सचिन पायलट के नाम से एक समर्थक ने खोली चाय की थड़ी, ट्विटर पर लोग कर रहे इसकी फ़ोटो शेयर, आज दिल्ली में सचिन पायलट की हो सकती है प्रियंका गांधी से मुलाकात, सभी की निगाहें टिकी हैं दोनो की मुलाकात पर

Read More »
162356092060c592d8e4724

370 वाले बयान के बाद दिग्विजय के खिलाफ NIA की जांच के लिए वीडी शर्मा ने लिखा अमित शाह को पत्र: अनुच्छेद 370 पर बोलकर बुरे फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश भाजपा ने दिग्विजय को लिया आड़े हाथ, तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का लगाया आरोप, एक अन्य भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सिंह ने देश के साथ किया है विश्वासघात, और उनकी टिप्पणी आती है देशद्रोह की श्रेणी में, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस मामले में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की की है मांग, शर्मा ने इसमें लिखा- राज्यसभा सांसद कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं इसके बावजूद वो देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं, कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने जो कहा वह है देश विरोधी षडयंत्र का हिस्सा

Read More »
img 20210613 wa0161

उत्तराखंड से बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, कांग्रेस की बैठक में भाग लेने आईं थीं दिल्ली: उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का हुआ निधन, दिल्ली के उत्तराखंड भवन में हुई इंदिरा हृदयेश की अचानक ज्यादा तबियत खराब, जानकारी के मुताबिक वे शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने आईं थीं राजधानी, फिलहाल उनके पार्थिव शव को उत्तराखंड ले जाने की कीजा रही है तैयारी, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्टअटैक के चलते हुआ इंदिरा ह्रदयेश का निधन, कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने आईं थी दिल्ली, जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक हो गई ज्यादा खराब, इसके बाद उन्हें अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां हो गए इंदिरा ह्रदयेश का निधन, ह्रदयेश के निधन से उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जताया गहरा दुख, पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई राजनेताओं ने जताई गहरी संवेदनाएं

Read More »
sachin pilot horz sixteen nine

आज होगी सचिन पायलट की प्रियंका गांधी से मुलाकात!, माकन और वेणुगोपाल से भी मिलने का है कार्यक्रम: लम्बे समय से नाराज चल रहे सचिन पायलट को खोना नहीं चाहती हैं प्रियंका गांधी, यही कारण है कि पिछले साल भी प्रियंका में ही बनवाई थी सुलग कमेटी की बात, लेकिन 10 महीने पहले बनी सुलह कमेटी ने भी नहीं की अभी तक कोई सुनवाई, वहीं इतने महीनों के लंबे इंतजार के बाद आखिर टूट गया पायलट का सब्र, एक मीडिया साक्षात्कार में खुलकर की नाराजगी जाहिर, इसके बाद फिर से प्रियंका गांधी पिक्चर में आईं, गुरुवार देर रात फ़ोन पर लंबी बात और पूरे आश्वासन के बाद सियासी हलचलें हुईं तेज, होने लगी बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की बात, ऐसे में अब आज दिल्ली में होगी पायलट और प्रियंका गांधी की मुलाकात, पायलट रखेंगे कर्मठ कार्यकर्ताओं की बात, जिन्होंने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए संघर्ष किया दिनरात, उन्हें मिले पूरा पद प्रतिष्ठा और सम्मान, वहीं आज प्रदेश प्रभारी अजय माकन और केसी वेणुगोपाल से भी मिल सकते हैं सचिन पायलट, दिवंगत अहमद पटेल के अलावा यही दो मेम्बर हैं सुलह कमेटी के

Read More »
4

2 अप्रैल के बाद सबसे कम 80834 नए मामले आए सामने, लेकिन 3303 मौतों के चलते ख़ौफ बरकरार: देशभर में 71 दिनों यानी 2 अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना के सबसे कम मामले आए सामने, भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 80 हजार 834 नए मामले किए गए हैं दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर हो गए हैं 10 लाख 26 हजार 159, लेकिन राहत की इस खबर के बीच कोरोना के कारण पिछले 24 घण्टों में 3 हजार 303 लोगों की मौत से कोरोना का ख़ौफ है बरकरार, अब तक कोरोना की वजह से देश में कुल 3 लाख 70 हजार 384 मरीज गंवा चुके हैं जान, वहीं लगातार 31वें दिन कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या इसके नए मरीजों की तुलना में रही है ज्यादा, जिसके तहत बीते एक दिन में 54 हजार 531 एक्टिव मामले हुए हैं कम, अभी तक कोरोना से देश में कुल 2 करोड़ 80 लाख 43 हजार 446 मरीज हो चुके हैं ठीक, इसमें से 1 लाख 32 हजार 62 मरीज पिछले 24 घंटे में हुए हैं ठीक

Read More »