



Day: March 26, 2021



होली एवं शब-ए-बारात के सार्वजनिक आयोजन पर सरकार ने बदला अपना फैसला और कर दिया खेला: राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली और शब-ए-बारात पर गहलोत सरकार ने सख्ती का जो लिया था फैसला, उस फैसले में करके बदलाव अब कर दिया बड़ा ‘खेला’, गृह विभाग के नए आदेशानुसार अब 28 और 29 मार्च को शाम 4 से रात 10 बजे तक सार्वजनिक कार्यक्रम करने की दे दी गई है अनुमति, लेकिन यह अनुमति लोगों के काम की नहीं, क्योंकि होली में रंग खेलने का प्रचलन दोपहर तक ही है, शाम के समय कौन खेलता है होली? हां लेकिन होली जलाने वाले दिन लोगों को जरूर मिली बड़ी राहत, वरना होलिका दहन देखने के लिए भी तरस जाते लोग, वहीं शब-ए-बारात मनाने वालों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
26 Mar 2021
Read More »

पीएम कभी खुद को स्वामी विवेकानंद कहते हैं तो कभी क्या, लगता है उनका पेंच ढीला है- ममता बनर्जी: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, ममता बनर्जी ने बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए PM मोदी पर साधा निशाना, ममता बनर्जी ने कहा कि ‘इस देश का आद्योगिक विकास रूक गया है, बढ़ रही है तो केवल उनकी दाढ़ी, कभी कभी वह खुद को स्वामी विवेकानंद कहते हैं तो कभी अपने नाम पर स्टेडियम का नाम बदल देते है, उनके दिमाग में कुछ तो गड़बड़ है, उन्हें देख कर ऐसा लगता है जैसे उनका पेंच ढीला है’
26 Mar 2021
Read More »

सीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने जाना हाल: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए अस्पताल में भर्ती, सीने में तकलीफ के बाद आज सुबह आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया रामनाथ कोविंद लो, रूटीन चेकअप के बाद स्थिर बताई जा रही है कोविंद की हालत, आर्मी हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है और फिलहाल उनकी हालत है स्थिर, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना राष्ट्रपति कोविंद का हालचाल, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बेटे से की है बातचीत और हालचाल जाना, पीएम मोदी ने की कोविन्द के जल्द स्वस्थ होने की कामना, हाल ही में कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ली थी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ खुद अस्पताल जाकर लगवाया था कोरोना वैक्सीन का टीका
26 Mar 2021
Read More »

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत नासाज, सभी कार्यक्रम किए निरस्त: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत हुई नासाज, सीएम गहलोत लगातार कोरोना को लेकर कर रहे थे रिव्यु मीटिंग, गुर्जर प्रतिनिधि मंडल से मिलने का कार्यक्रम भी हुआ कैंसल, इसी बीच गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुजर ने ट्वीट कर दी जानकारी, हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर लिखा ‘अभी CMO से मैसेज आया हैं और मुझे सूचित किया कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं होने के हमारी मुलाक़ात का समय परिवर्तन किया गया, इसके चलते अब 61 सदस्यी प्रतिनिधि मण्डल कल दोपहर एक बजे करेगा सीएम गहलोत से मुलाक़ात
26 Mar 2021
Read More »

फ़ोन टेपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में दर्ज कराइ FIR: राजस्थान के बहुचर्चित फ़ोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने दर्ज कराई FIR, राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले शेखावत ने दर्ज कराई FIR, गजेंद्र सिंह की FIR के बाद एक बार फिर बड़ा प्रदेश का सियासी पारा, विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने कबूला था कि हां फ़ोन टैपिंग हुई है लेकिन राज्य के किसी विधायक या मंत्री का फोन टैप नहीं किया गया, वहीं इस मामले में प्रदेश भाजपा लगातार कर रही है सीएम गहलोत के इस्तीफे और पुरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग
26 Mar 2021
Read More »



उत्तरप्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 2 मई को चुनी जाएगी गांव की सरकार: उत्तरप्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, उत्तर प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, पहले चरण के लिए 15 अप्रैल को होगा मतदान, दूसरे चरण के लिए 19 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 26 अप्रैल और चौथे चरण के मतदान 29 अप्रैल को होंगे मतदान, 2 मई को चुनी जाएगी गांव की सरकार, ये पंचायत चुनाव योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए है अग्निपरीक्षा
26 Mar 2021
Read More »


