Day: March 25, 2021

img 20210325 214716

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों की हुई घोषणा, देखें किसको मिला टिकट: देश प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने दो लोकसभा और 9 विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, स्वर्गीय किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी को राजसमंद से बनाया प्रत्याशी, तो सहाड़ा से डॉ.रतन लाल जाट और सुजानगढ़ से खेमाराम मेघवाल को बनाया प्रत्याशी

Read More »
screenshot 360

सभी सरकारी कर्मचारियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन चाहे किसी भी AGE ग्रुप के हों- विजय रुपाणी: कोरोना वेक्सिनेशन अभियान के तहत 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के इत्तर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का बड़ा फैसला, विजय रुपाणी ने सभी सरकारी कर्मचारियों को फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स बताते हुए वैक्सीन लगाने के दिए निर्देश, सीएम रुपाणी ने कहा कि ‘प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों, चाहे वे किसी भी AGE ग्रुप के हों सभी को लगाई जायेगी कोरोना वैक्सीन

Read More »
Sachin Pilot gets Corona vaccine installed at IDH Center in Jaipur

जयपुर के IDH सेंटर में सचिन पायलट ने लगवाई कोरोना वैक्सीन: देश भर में चल रहे कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, पायलट ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल के IDH सेंटर में लगवारी कोरोना वैक्सीन, टिका लगवाने के बाद सचिन पायलट ने किया IDH सेंटर का दौरा और व्यवस्थाओं की पायलट ने की तारीफ, इस दौरान SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.सुधीर भण्डारी रहे मौजूद

Read More »
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 28 मार्च को असम में सचिन पायलट भरेंगे हूंकार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 28 मार्च को असम में सचिन पायलट भरेंगे हूंकार: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधयक सचिन पायलट 28 मार्च को रहेंगे असम दौरे पर, सचिन पायलट रविवार 28 मार्च को प्रातः करीब 11 बजे विशेष विमान से पहुंचेंगे असम के सिल्चर सिटी, वहां कांग्रेस प्रत्यासी के समर्थन में पायलट करेंगे रोड शो, तो वहीं दोपहर करीब 12.35 बजे करीमगंज पहुँच कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे रोड शो

Read More »
1600x960 390942 parmabir singh anil desmukh and bombay high court

अनिल देशमुख पर फिरौती का आरोप लगाने वाले परमबीर सिंह पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर पत्र लिखकर फिरौती का आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, अपने ट्रांसफर और अनिल देशमुख के खिलाफ गुरूवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका, इससे पहले परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी गुहार, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सिंह को दी थी बॉम्बे हाई कोर्ट जाने की सलाह, जिसके बाद परमबीर सिंह ने आज हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका, पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अनिल देशमुख पर सचिन वाजे के साथ मिलकर फिरौती के लगाए थे आरोप

Read More »
GNCTD संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी

GNCTD संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी: लोकसभा और राज्यसभा में LG को अतिरिक्त शक्तियां देने वाले बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी हुआ पास, GNCTD संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में बिल के खिलाफ दायर करेगी याचिका, विपक्ष के भारी हंगामे के बाद 24 मार्च को राज्यसभा में हुआ था GNCTD संशोधन बिल पास, बिल पास होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए ‘दुखद दिन’, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘राज्यसभा ने जीएनसीटीडी विधेयक पारित किया, यह भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन, लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए करते रहेंगे संघर्ष, जो भी अड़चने आएंगी हम अच्छा काम करते रहेंगे, काम न रुकेगा, न धीमा होगा’

Read More »
sanjay raut and bhagat singh koshyari 1

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लेकर एक बार फिर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे वसूली के आरोपों के बीच शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लेकर दिया बड़ा बयान, राज्यपाल से मुलाकात को लेकर संजय राउत ने कहा कि ‘गवर्नर साहब से मिलने के लिए हम क्यों मांगेगे टाइम, गवर्नर साहब इतने बीजी हैं कि उनके यहां बीजेपी के नेताओं का आना जाना और खाना पीना सब चल रहा है, उनके पास हमसे मिलने का नहीं है वक्त’, परमवीर के लेटर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मांगा है महाराष्ट्र सरकार से जवाब, CM उद्धव ठाकरे की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मिलने वाला है राज्यपाल से, लेकिन राजभवन की और से जानकारी दी गई है कि राज्यपाल कोश्यारी नहीं हैं शहर में और न ही किसी को दिया गया है मिलने का समय

Read More »