Day: March 21, 2021

anil deshmukh 1590209795

गृहमंत्री अनिल देशमुख का नहीं होगा इस्तीफा, परमबीर की चिट्ठी एक सोची समझी साजिश- NCP की दो टूक: महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत में हड़कंप हुआ है, मामले को लेकर विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने कर दी है गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग, इस पर दिल्ली में हुई एनसीपी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद पार्टी ने कर दिया साफ, अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है, यह है एक सोची समझी साजिश, बैठक के बाद एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा- ‘अनिल देशमुख के इस्तीफे का नहीं है कोई सवाल, एंटीलिया और मनसुख हिरेन केस की एटीएस कर रही है जांच,’ जयंत पाटिल ने आगे कहा- बम प्लांट करने के मामले में राज्य सरकार ने लिया निष्पक्ष जांच करने का निर्णय, ल परम बीर सिंह की चिट्ठी को पाटिल में बतायबएक सोची समझी साजिश और ध्यान हटाने का प्रयास

Read More »
ashok gehlot narendra modi 1551069406

बीते 15 दिनों से पेट्रोल–डीजल के दामों में आई स्थिरता को लेकर सीएम गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों में आई स्थिरता, इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, 26 फरवरी को पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान होने से पहले रोजाना बढ़ रहे थे डीजल–पेट्रोल के दाम, 15 दिन में ही पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये महंगे हो गए थे, तब मोदी सरकार ने कच्चे तेल के महंगे होने और सरकार का नियंत्रण ना होने की कही थी बात, लेकिन चुनाव के ऐलान के बाद बदल गई स्थिति, चुनावों के ऐलान के बाद 28 फरवरी से आज 21 मार्च तक डीजल-पेट्रोल की कीमत में एक पैसे की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 8 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुकी हैं, देश केन्द्र सरकार की इन चालबाजियों को अब अच्छे से समझ चुका है

Read More »
1601044371 om birla

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के एम्स में हुए भरी, हालत स्थिर: देशभर में एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं ओम बिरला और उनकी हालत है स्थिर, एम्स ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 मार्च को पाए गए कोरोना से संक्रमित, निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया बिरला को, भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले आए हैं सामने, जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है

Read More »