



Day: January 13, 2021


साक्षी महाराज का बड़ा बयान- ओवैसी ने बिहार में की थी भाजपा की मदद, बंगाल-यूपी में भी करेंगे: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने AIMIM चीफ असुदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘ओवैसी ने की थी बिहार में भाजपा की मदद और अब बंगाल और यूपी विधानसभा चुनाव में भी करेंगे मदद,’ साक्षी महाराज के बयान पर समाजवादी पार्टी ने बोला हमला, कहा- साक्षी के बयान से भाजपा और ओवैसी के रिश्तों से हट गया है पर्दा, ओवैसी यहां भाजपा के इशारे पर ही आते जाते हैं, ओवैसी के हेलीकाप्टर में ईधन कौन डलवाता है यह सब लोग जानते हैं, अब भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने खुलकर ही बोल दिया है तो जनता को भी सब साफ-साफ दिखाई देने लगा है
13 Jan 2021
Read More »


जयपुर में पतंगबाजी कर सीकर जांएगे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट: कल जयपुर में पेंच लड़ाएंगे सचिन पायलट, सुबह 9:30 बजे वैशाली नगर में है पतंगबाजी का कार्यक्रम, कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेश चौधरी के आवास पर पायलट करेंगे पतंगबाजी, उसके बाद करीब 10 बजे जयपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे सीकर जिले के रींगस स्थित ग्राम पंचायत लाम्पुंवा, जहां शहीद महेश कुमार की मूर्ति का अनावरण करेंगे पायलट
13 Jan 2021
Read More »


सीएम गहलोत से तीन घण्टे की लंबी मुलाकात के बाद अब पायलट से कर रहे वेणुगोपाल बात: मुख्यमंत्री आवास पर हुई केसी वेणुगोपाल और सीएम अशोक गहलोत की मुलाकात, लगभग तीन घन्टे की लंबी मुलाकात के बाद वेणुगोपाल वापस पहुंचे होटल मेरियट, उसके बाद होटल पहुंचे सचिन पायलट, अब पायलट और वेणुगोपाल के बीच चल रही है मुलाकात, गोविंद सिंह डोटासरा भी बैठे हैं दोनों के साथ, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में अपने विधायकों को शामिल कराने पर अड़े पायलट को कन्विंस कर पाएंगे वेणुगोपाल?, यह है आज का यक्ष सवाल
13 Jan 2021
Read More »


नागौर के मूंडवा में अंबुजा सीमेंट प्लांट में मजदूर की मौत पर भड़के हनुमान बेनिवाल: सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार और प्रकाश जावड़ेकर को किया ट्वीट, लिखा- नागौर के मुंडवा में निर्माणाधीन अम्बुजा सीमेंट प्लांट में मजदूर की मृत्यु के दुःखद समाचार प्राप्त हुए, मजदूरों के अनुसार कंपनी द्वारा दमनकारी नीति से रात-दिन करवाया जाता है काम, उक्त घटना की सच्चाई से मजदूरों व मृतक के परिजनों को नही करवाया जा रहा है अवगत, मजदूरों पर कोई दमनकारी नीति नही अपनाई जाए व घटना की जांच करके फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा किया जाए दर्ज, जरूरत पड़ी तो मैं खुद जाऊंगा मौके पर भी, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रकाश जावड़ेकर लें संज्ञान
13 Jan 2021
Read More »


कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले व्यक्तियों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है?- राहुल गाँधी: सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीनों कृषि कानूनों पर स्टे लगाए जाने के बाद कोर्ट ने बनाई 4 सदस्यों की कमेटी, कमेटी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उठाये सवाल, राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखा- क्या कृषि-विरोधी क़ानूनों का लिखित समर्थन करने वाले व्यक्तियों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है? ये संघर्ष किसान-मज़दूर विरोधी क़ानूनों के ख़त्म होने तक जारी रहेगा, जय जवान, जय किसान!
13 Jan 2021
Read More »


