



Day: January 8, 2021





बेनतीजा रही वार्ता पर राहुल गांधी का तंज- नीयत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी: केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बेनतीजा रही 8वें दौर की वार्ता, किसानों को मिली वार्ता की अगली तारीख, अब किसान और सरकार के बीच 15 जनवरी को होगी अगले दौर की वार्ता, अगली तारीख को लेकर राहुल गाँधी ने कसा मोदी सरकार पर तंज, ट्वीट कर कहा- नीयत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी!, आज की बैठक में सरकार की किसानों को दो टूक कहा ‘नहीं होंगे तीनों कानून वापस’
8 Jan 2021
Read More »

आखिर कब तक! किसान संगठनों और सरकार के बीच 9वें दौर की बैठक भी रही बेनतीजा: किसान संगठनों और सरकार के बीच तीनों कृषि कानूनों को लेकर नहीं बनी सहमति, अब सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की वार्ता 15 जनवरी को होगी अगली बैठक, आज की बैठक में किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अड़े रहे, वहीं सरकार की दो टूक नहीं होंगे तीनों कानून वापस, देश भर के किसान कड़कड़ाती ठण्ड और बारिश में बीते 44 दिन से आंदोलनरत हैं
8 Jan 2021
Read More »

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर दी प्रशासन और गहलोत सरकार को चेतावनी: बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर ग्राम में रह रहे लोगों के पुनर्वास को लेकर किया ट्वीट, अधिकारीयों से बात कर उक्त मामले में किसी प्रकार की कार्यवाही करने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने के दिए निर्देश, साथ ही इस प्रकरण में प्रभावित लोगों को रहने हेतु आवासीय पट्टे पहले जारी करने की कही बात भी, बेनीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा- यदि प्रभावित लोगों से जमीन के बदले जमीन लेकर इन्हें यथावत रहने दिया जाता है तो न्यायालय का आदेश भी प्रभावित नहीं होगा व लोगों को भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसके बावजूद यदि स्थानीय प्रशासन व सरकार ने यहां के लोगो को बेदखल करने का प्रयास किया, तो नागौर में सरकार द्वारा बंजारा बस्ती को उजाड़ने के बाद जो आंदोलन हुआ था उससे भी बड़ा आंदोलन यहां होगा
8 Jan 2021
Read More »

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पहुंची राहुल गाँधी के आवास, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों के समर्थन में चल रहे आंदोलन को लेकर चर्चा संभव, राहुल गाँधी के आवास पहुँचने से पहले प्रियंका ने की कांग्रेस सांसदों से मुलाक़ात, किसानों के समर्थन में कांग्रेस सांसद जंतर मंतर पर दे रहे हैं धरना, वहीं किसान संगठन और सरकार के बीच 9वें दौर की वार्ता जारी
8 Jan 2021
Read More »

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का बड़ा बयान: सोलंकी ने कहा- ‘विधायकों को नहीं थी कार्यकारिणी में शामिल करने के जरूरत, पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए थी कार्यकारिणी में जगह, लेकिन मुझे जिम्मेदारी मिली है तो मैं अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाऊंगा, आलाकमान कहेगा तो कार्यकर्ताओं को लिए पद छोड़ने को भी हूं तैयार,’ हाल ही में जारी हुई प्रदेश कार्यकारिणी में सोलंकी को बनाया गया है महासचिव, सचिन पायलट कैम्प के विधायक हैं वेद प्रकाश सोलंकी
8 Jan 2021
Read More »



