



Day: January 6, 2021




ब्रह्मपुरी थाना इलाके में ट्रेलर के पलटने पर हुई लोगों की मौत पर वसुंधरा राजे और सचिन पायलट ने जताई संवेदना: कल रात जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में ओवरलोडेड ट्रक के पलटने से हुई लोगों की मौत पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जताई संवेदना, पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट कर लिखा- जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से कई लोगों की मृत्यु होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं, वहीं सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- जयपुर के दिल्ली रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की खबर अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ
6 Jan 2021
Read More »

बिहार की राजनीति में आया नया भूचाल, कांग्रेस नेता का दावा बिहार कांग्रेस में होगी बड़ी टूट: कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा कांग्रेस के 11 विधायक छोड़ सकते है पार्टी, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी ऐसे लोगों में शामिल है जो पार्टी छोड़ना चाहते है, कांग्रेस नेता भरत सिंह ने राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का लगाया आरोप, हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने भरत सिंह के बयान को सिरे से किया ख़ारिज
6 Jan 2021
Read More »



‘ये तो तबादलों की सरकार है’- ब्यूरोक्रेसी के तबादलों पर सतीश पूनियां का गहलोत सरकार पर तंज: पिछले दो दिनों में गहलोत सरकार की ओर से किए गए ताबड़तोड़ तबादलों पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां नेक्सा तंज, कहा- ये तो तबादलों की सरकार है, निकाय और पंचायत चुनाव के चलते गलत नियति से तबादलों को अंजाम दिया गया है, अच्छे ब्यूरोक्रेसी को परेशान और ठिकाने लगाने का काम यह सरकार कर रही है, इतनी बड़ी संख्या में तबादले करना ब्यूरोक्रेसी की अस्थिरता को प्रदर्शित करती है
6 Jan 2021
Read More »



