



Day: December 8, 2020


पंचायत चुनाव में जीत के बाद निकाल रहे जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई जबरदस्त भिडंत – एक की मौत 10 हुए घायल: सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के बिलौद बड़ी गांव में पंचायत चुनाव में जीत के बाद बीजेपी उम्मीदवार का निकल रहा था विजयी जुलूस, जुलूस के दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक से हो गई कहासुनी, इसके बाद दोनों पक्षों में हो गई जबरदस्त भिडंत, दोनों पक्षों में जमकर चले लात- घूंसे और लाठी-सरिये और साथ में हुआ जबरदस्त पथराव भी, जिसमें एक युवक की हो गई मौत जबकि दस जने हो गए घायल, घायलों में एक की हालत बताई जा रही ज्यादा गंभीर, घटना की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस पहुंची मौके पर, जिसने भीड़ को तीतर बीतर कर संभाला मौर्चा,कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस जाब्ता किया गया तैनात
8 Dec 2020
Read More »

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत शॉट गन से हुई है और पुलिस शॉट गन का प्रयोग नहीं करती- बीजेपी के आरोपों पर बोली ममता बनर्जी: बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली लगने से हुई थी मौत, बीजेपी ने बंगाल पुलिस और ममता बनर्जी पर लगाया था आरोप, मृतक कार्यकर्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ममता बनर्जी ने दी सफाई, मैंने उसकी (कल जिस भाजपा कार्यकर्ता की मौत हुई थी) पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी, रिपोर्ट के अनुसार मौत शॉटगन की चोटों के कारण हुई लेकिन पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती
8 Dec 2020
Read More »

कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान: ‘पूरे देश का किसान है उद्वेलित, अपने भविष्य को लेकर है चिंतित, पूरे देश में आज किसानों ने किया बंद का आयोजन, लोगों ने किया भारत बंद को रिस्पॉन्ड, अब भी सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसानों की भावनाओं का करे सम्मान, उनको बुलाकर प्यार से करे बात और रास्ता निकाले जिससे कि कायम हो सके शांति वापस,’ सीएम गहलोत ने आगे कहा- ‘लोकतंत्र में संवाद हमेशा रखना चाहिए कायम, लेकिन किसान आंदोलन में केंद्र ने नहीं किया ऐसा, अभी केंद्र को ऐसा करने की जल्दबाजी क्या थी?, कोविड के कारण राज्यों की करनी चाहिए थी चिंता’
8 Dec 2020
Read More »


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विजयी उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं, जनता का जताया आभार: मैडम राजे ने कहा- राजस्थान में सम्पन्न हुए ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं, मैं प्रदेश की जनता को सहृदय धन्यवाद देती हूं, जिन्होनें कांग्रेस सरकार के झूठे दावों को नकारकर भाजपा पर विश्वास जताया है, पंचायती राज चुनावों के ये परिणाम वास्तव में कांग्रेस सरकार के झूठ, फ़रेब, दम्भ व अहंकार की पराजय है तथा यह जीत केन्द्र की मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की विजय है, प्रदेशवासियों से मिले इस अटूट प्यार व आशीर्वाद ने संगठन में नये उत्साह व उमंग का संचार किया है, मेरे झालावाड़ परिवार का कोटि-कोटि आभार, भारतीय जनता पार्टी पर आपके अटूट विश्वास व आशीर्वाद ने सभी विजयी प्रत्याशियों को एक नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है, जिसके लिए आपका जितना धन्यवाद करा जाए कम है
8 Dec 2020
Read More »

राजस्थान: पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव परिणामों में डोटासरा और पायलट को लगा बड़ा झटका, प्रदेश में सीकर और टोंक जिले के चुनाव परिणाम रहे बेहद निराशाजनक और चौंकाने वाले, सीकर की 12 पंचायत समितियों में से सात पंचायत समितियों में सत्ता की सुई निर्दलियों पर अटक गई, तो वहीं जिले में सभी आठों विधायक कांग्रेस के होने के बावजूद कांग्रेस महज दो पंचायतों में ही जीत दर्ज कर पाई, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अपने विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस को नहीं दिलवा पाए जीत, लक्ष्मणगढ़ में जहां भाजपा ने हासिल किया स्पष्ट बहुमत, वहीं नेछवा में कांग्रेस व भाजपा बराबरी में आकर एक सीट के फेर में फंस गई, ऐसे ही पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र में भी परिणाम रहे निराशाजनक, टोंक जिला परिषद के 25 वार्डों में 15 सीटों पर बीजेपी ने लहराया जीत का परचम तो वहीं कांग्रेस को महज 10 सीटों पर ही हासिक हुई जीत, ऐसे में टोंक में पूरे बहुमत के साथ भाजपा का जिला प्रमुख बनना हुआ तय
8 Dec 2020
Read More »

5-5 करोड़ में बिकने वाली बात एक जुमला था, प्रधानमंत्री जुमले बोल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं- मालवीया: बांसवाड़ा विधायक महेंन्द्रजीत सिंह मालवीया ने अपने बयान को बताया जुमला, हाल ही में बीटीपी विधायकों के 5-5 करोड़ में बिकने का बयान दिया था मालवीया ने, बयान को लेकर बीजेपी ने जमकर साधा था गहलोत सरकार पर निशाना, वहीं बीटीपी विधायकों ने भी जताई थी गहरी आपत्ति, अपने बयान पर अब आज महेंन्द्रजीत सिंह मालवीया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बीटीपी विधायकों द्वारा 5-5 करोड़ रुपए लेना चुनावी जुमला था, जब प्रधानमंत्री मोदी जुमले बोल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं’
8 Dec 2020
Read More »




