Day: December 7, 2020

Img 20201207 Wa0159

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के निर्देश पर सचिन पायलट से मिलने पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी की नई कार्यकारिणी और प्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा करने पहुंचे थे डोटासरा, पहली बार सचिन पायलट के आवास पर आज पहुंचे थे डोटासरा, हालांकि मीडिया के सवाल पर बात को टाल गए डोटासरा, बोले- ‘मैं तो सभी से मिलता रहता हूँ, पायलट साहब की तबीयत भी खराब थी पिछले दिनों, इसलिए उनकी कुशलक्षेम पूछने गया था, कल चंद्रभान जी से भी मिलूंगा और उसके बाद सीपी जोशी जी जयपुर लौटेंगे, तो उनसे मिलने भी जाऊंगा मैं तो,’ लेकिन सुधिजन समझ सकते हैं बात को, केबिनेट बैठक से निकल कर तुरन्त पहले पहुंचे पायलट के आवास पर, ऐसी इतनी जल्दी में कुशलक्षेम पूछने जैसा मधुर व्यवहार भी नहीं है दोनों के बीच, जो केबिनेट ब्रीफिंग की प्रेसवार्ता को भी रखा पायलट की मुलाकात के बाद, असल में दिल्ली से आए हैं कोई विशेष निर्देश

Read More »
Ashok Gehlot 13 Final

अब ट्यूबवेल खोदने के लिए नहीं लेनी पड़ेगी इजाजत – राजस्थान में गहलोत केबिनेट का बड़ा फैसला: अब राजस्थान में कृषि के लिए किसानों को ट्यूबवेल खोदने के लिए नहीं लेनी होगी किसी प्रकार की कोई इजाजत, चाहे खेत डार्क जोन में हो या कहीं भी अब ट्यूबवेल खोदने के लिए नहीं लेनी होगी इजाजत, ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के किसानों को मिली यह राहत, वहीं छोटे उद्योगों को भी अब ट्यूबवेल खोदने के लिए प्रशासन से इजाजत लेने की नहीं होगी आवश्यकता

Read More »
Img 20201207 Wa0149

पीसीसी गठन व राजनीतिक नियुक्तियों पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का बड़ा बयान- राजस्थान में कांग्रेस सरकार 123 विधायकों के साथ है एकजुट, भाजपा अगर गहलोत सरकार गिराने की कोशिश करेगी तो होगी बुरी तरह फेल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं कांग्रेस के सबसे अनुभवी सिपाही, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हैं पार्टी की पूँजी, और वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में कभी नहीं जाएंगे कहीं ओर, अहमद पटेल के जाने के बाद वेणुगोपाल के साथ मेरी हो चुकी है बैठक, बैठक में सभी मुद्दों की डेडलाइन भी कर ली गई है तय, वर्ष के अंत तक यानि दिसम्बर के अंत तक कांग्रेस की नई प्रदेश इकाई का हो जाएगा गठन, वहीं निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों की 31 जनवरी तक हो जाएगी नियुक्ति, राजनीतिक नियुक्तियों में सभी वर्गों की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित

Read More »
Img 20201207 Wa0146

कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन को सचिन पायलट ने दिया डिजिटल समर्थन: सचिन पायलट ने बदली अपनी प्रोफाइल फ़ोटो, ट्वीटर हैंडल पर लगाई किसान की खेती करते हुए की फ़ोटो, जिसमें दिया गया है सन्देश भी- “अन्नदाता हमारी शान है, भारत की पहचान है”, अमूमन भारत में किसी बड़े त्यौहार या किसी राष्ट्रीय दिवस पर लगाई जाती है सम्बंधित प्रोफाइल फ़ोटो, वहीं पायलट ने किसानों के समर्थन में अपनी फ़ोटो हटाकर लगाई किसान की फ़ोटो

Read More »
Img 20201207 Wa0137

कोरोना से पूरी तरह जंग जीतकर जयपुर लौटे सचिन पायलट: हाल ही में 12 नवम्बर को आई थी पायलट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, खुद सचिन पायलट ने ट्वीट कर दी थी जानकारी, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पायलट ने खुद को कर रखा था होम आइसोलेट, लगभग 15 दिनों तक जयपुर आवास पर रहने के बाद दिल्ली चले गए थे सचिन पायलट, आइसोलेशन में होने के बाद भी पायलट रहे फुल एक्टिव, सोशल मीडिया पर रहे सचिन पायलट फुल एक्टिव, पायलट के जयपुर लौटने के बाद समर्थकों में छाई खुशी की लहर

Read More »
Navbharat Times3

अहंकार,असंवेदनशीलता, हठधर्मिता को छोड़ते हुए काले कानूनों को वापस ले मोदी सरकार- सीएम गहलोत: कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन को लेकर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- यह अत्यंत चिंतनीय है कि हमारे किसान सर्दी के समय सड़कों पर बिता रहे हैं रातें, और सरकार द्वारा उनकी वाजिब मांगों की लगातार की जा रही है उपेक्षा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सीधे हस्तक्षेप करते हुए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से करनी चाहिए बात, देशभर से बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल हो रहे महिलाओं एवं बच्चों को हो रही है अत्यधिक परेशानी, जो स्वयं भी हैं किसान आंदोलन का हिस्सा, सरकार को किसानों के हितों के मुद्दों पर ध्यान देने में नहीं करनी चाहिए और देरी, एनडीए सरकार को अपने अहंकार, असंवेदनशीलता, हठधर्मिता को छोड़ते हुए काले कानूनों को लेना चाहिए वापस, मंडी सिस्टम को सुनिश्चित करने, एमएसपी के कायम रखे जाने तथा बड़े कॉर्पोरेट्स से किसानों एवं खेत-खलिहान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी खड़ी है किसानों के साथ

Read More »
Navbharat Times2

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में बढ़ सकती हैं खट्टर की मुश्किलें, मंडराया सरकार गिरने का खतरा: किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा की सियासत में आया भारी भूचाल, किसान आंदोलन पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की चुप्पी है बरकरार, लेकिन जननायक जनता पार्टी के दस में से सात विधायकों ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन, जिसके चलते खट्टर सरकार की बढ़ गई हैं मुश्किलें, भले ही किसान आंदोलन पर दुष्यंत चौटाला ने नहीं किया है अपना रुख स्पष्ट, लेकिन उनके पिता और जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने केंद्र से किया है आग्रह, सरकार कृषि कानूनों में एमएसपी को शामिल करने पर करे विचार, वहीं अब किसानों ने जेजेपी पर बनाया समर्थन वापस लेने का दबाव, ऐसे में अगर जजपा ने सरकार से ले लिया अपना समर्थन वापस, तो गिर सकती है मनोहर लाल खट्टर सरकार

Read More »